6 Places That Exist Against Natural Laws In Hindi. पृथ्वी कि 10 सबसे खतरनाक जगह
6 Places That Exist Against Natural Laws In Hindi.: प्रकृति में ऐसे ऐसे रहस्य छिपे हैं जिन्हें समझ पाना आम इन्सान के लिए काफी मुश्किल है, पर धरती पर कुछ ऐसी भी जगहें जिनकी उपस्थिति प्रेसेंसी इम्पॉसिबल हैं, पर उसका अस्तित्व है , कैसे हैं, क्यू है, ये वैज्ञानिक भी बड़ी टूटी फूटी तरीके से समझा पाते हैं, या यूँ कह लें इन जगहों का अस्तित्व ही समझ से परे है ,
बात ऐसी जगहों के होने न होने की नहीं हो रही है बात ऐसी किसी अजीबो गरीब आश्चर्य चकित कर देने वाली प्रक्रति के नार्मल नियमों के विरुद्ध जाने वाली जगहों को पास से देखने की है,
इन अद्भूत जगहों को पास से देखने में अलग ही अहसास एक अलग ही भावना दिल में जागती है ,कुछ प्रतिशत तो कौतुहल होता है और कुछ प्रतिशत तो सरेंडर सा लगता है ,प्रकृति और प्रकृति के रचयिता के बारे में सोच कर

ऐसी जगहों को देखकर ऐसा ख्याल मन में आता है ,कि हाँ कोई तो है, कोइ तो बैठा है आसमानों से परे जिसने दुनियां बनाई जिसकी देखरेख करता है, ये सब ऐसे ही बेवजह तो नहीं क्या आपने कभी प्रकृति के बीच रहकर प्रक्रति के इन अजूबों से घिरकर ऐसा महसूस किया है|

Natural phenomena to experience
आज हम आपको ऐसे ही अद्भुत जगहों के बारे में बताएँगे जिनका अस्तित्व ,प्रक्रति में क्यू है कैसे है सोच पाना ही अजीब सा लगता है|
1. Darvaza Gas Crater

तुरमेनिकिस्तान में ये अजीब चीज हमें देखने को मिली यहाँ एक ऐसा स्थान है जो, डरावना तो है ही साथ में जो भी इसे देखने आता है वो उसके बस पूछता रहता है, लेकिन ये क्या है और क्यू हैं इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता चलता यहाँ के लोग इसे नर्क का दरवाज़ा भी कहते हैं ,

कमाल की बात यह है कि यह गड्डा अभी हाल ही में बना है और लोगो को इसके बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं है वैसे इसकी कहानी बहुत मजेदार है ,1971 में लोगों को यहाँ धरती से आग की लपट निकलती हुई दिखाई दी, और लोगों ने जब वहां खुदाई करनी शुरु कर दी तो एकदम से धरती का एक बड़ा सा हिस्सा खिसक गया|

वहां काम कर रही मशीन भी इसी गड्ढ़े में समा गयी और तब से लेके आज तक ये निरंतर जल रहा है, और इस आग के गड्ढ़े को देखने के लिए लोग दुनिया भर से यहाँ आते हैं|
2. Haukadalur Valley

दुनियां में सिर्फ मानव ही नहीं जो अपने लिए फव्वारा बना सकते हैं, प्रकृति खुद भी अपने आपके लिए फव्वारा बना लेती है, जिसे हम आम भाषा में गीजर्स कहते हैं और दुनियांभर में सबसे फेमस फव्वारा जो है आईलैंड की Haukadlur Valley में पाया जाता है , जब इसमें से पानी निकलना शुरु होता है तो आप शायद विश्वास न करें पर वो पानी 70 मिटर की ऊंचाई तक चला जाता है,

और जब ये शांत होता है तो एक बड़ा सा पानी का गुब्बारा दिखाई देता है ,जिसका रंग पूरी तरह से नीला होता है, आम तौर पर ये फव्वारा हर दस मिनट बाद पानी का एक उछाल मारता है ,और वो पानी पुरे 70 मिटर तक ऊपर जाता है , जरा सोचकर देखिये पानी को 70 मीटर ऊपर फेंकने के लिए प्रकृति कितना जोर लगा रही होगी|
3. Caño Cristales River

अगर आप कभी कोलंबिया जाए तो Cano Cristales जाने का मौका न गवाएं क्यूंकि ,पूरी दुनिया यही एक नदी है जो पुरे 5 रंगों में बहती है ,जैसा की आप देख सकते हैं इसका यह नाम ऐसा नहीं रखा गया है ,दरअसल इस नदी में 5 अलग अलग प्रकार की काई ज़मी हुई है|

जिसे ऊपर से देखने पर ये नदी कुछ ऐसे दिखाई देती है , दिसम्बर तक अगस्त तक पांचो काईयां अलग अलग रंगों में पाई जाती है, और सितम्बर के आते ही पांचों के पांचो अपना रंग बदल लेती है, और ऐसा नजारा हमें देखने को मिलता है ,जिससे हम चाहकर भी मुंह नहीं मोड़ सकते इससे हम ये तो समझ गए कि प्रकृति से बड़ा कलाकार कोई हो ही नहीं सकता|
4. Waitomo Caves

कभी आप दुनियां के उस कोने में जाएँ जहाँ न्यूजीलैंड है तो आपको एक अलग ही नजारा देखने को मिलेगा यहाँ आपको एक ऐसी गुफा देखने को मिलेगी जो पूरी सितारों से भरी हुई है असल में ये कोई असली सितारे नहीं लेकिन ये सितारों से कम भी नहीं है चलिए अब हम इन्हें सितारा बोलना बंद कर देते हैं|

क्यूंकि असल में ये जिन्दा प्राणी है जहाँ ये एक तरह का फंगस है जो पूरी दुनिया में इसी जगह पर पाया जाता है, और शायद आप विश्वास न करें ये छोटे छोटे जानवर जितने ज्यादा भूखे होंगे ,उनसे निकलने वाली रौशनी उतनी ही तेज होगी ,हजारो छोटे छोटे प्राणी मिलकर ऐसी नीली रौशनी निकालते हैं जो देखने में किसी को भी हैरान कर देती है|
5. Lencois National Park

साल के 6 महीनो में ब्राज़ील के Lancois पार्क में कुछ खास नहीं होता सिर्फ मिट्टी मिट्टी और मिट्टी, यहाँ कोई फसल भी नहीं उगाई जा सकती,लेकिन बारिश की मौषम में ये जगह पूरी तरह बदल जाती है जैसे ही यहाँ बारिश शुरू होती है यहाँ बारिश वाला पानी ज़मीन के अन्दर जाने के बजाय ऊपर ठहर जाता है|

कुदरती तालाब बन जाता है और वो तालाब समुद्र के किसी बीच से कहीं ज्यादा सुन्दर होता है, उस समय यहाँ का तापमान 30 डिग्री बना रहता है और दुनिया भर से लोग बारिश के मौषम में ,इस कुदरती तालाब का मज़ा उठाने यहाँ आते हैं न वाकई कमाल |
6. Antelope Canyon

मेरे ख्याल से इस दुनियां में हर इन्सान ने अमेरिका के ग्रैंड केनियन के बारे में ज़रूर सुना होगा लेकिन कुछ कारणों के वजह से Antelope Canyon को बहुत कम लोग जानते हैं , आप जरा इसे देखिये कितना स्मूथ हैं ,अमेरिका में पाई जाती है और असल में Antelope Canyon के दो हिस्से हैं|

एक उपरी हिस्सा और एक निचला हिस्सा, अब आप भी सोच रहे होंगे इन चट्टानों को ये खुबसूरत सेप कैसे मिली, असल में हर कुछ साल बाद यहाँ भयंकर बाढ़ आती है , और बाढ़ के पानी इन पत्थरों को घिस घिसकर ऐसा बना जाते हैं, और ऐसा पिछले कई सालों से होता आ रहा है और परिणाम के रूप में ये नायाब कलाकारी का नमूना देखने को मिलता है आपको Antelope Canyon में |

