The world’s most dangerous and deadly bridges.
The world’s most dangerous and deadly bridges.:दोस्तों आज हम आपको दुनिया के सबसे खतरनाक ब्रिज दिखाने वाले हैं जिनको मात्र देखने भर से हो मौत का अहसास होता है , बहुत ज्यादा खतरनाक होने के बाद भी बहुत सारे उत्साही लोग अपने डर को आजमाने के लिए जाते हैं और अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए बहुत सारे लोगो ने इन पुलों पर अपनी जान भी गवां दी है तो आइये जानते है दुनिया के सबसे खतरनाक पुलों के बारें में|
Capilano Suspension Bridge

ये पूल वेंकोर के पास स्थित है, कैपिलानो पूल हमारे ग्रह पर उपस्थित सबसे अधिक आकर्षित करने वाला पूल है ये पूल एक नदी के ऊपर बनाया गया है , इस पूल पर चलने वाले टूरिस्ट इसके आसपास के प्रकृति के नजारों और सदाबहार वनों के मनोहर दृश्य को देख सकते है,ब्रिज को 1956 में पर्यटकों के लिए खोला गया था|

था 460 फीट कि लम्बाई वाले इस पूल का डीजाइन बहुत अधिक सुरक्षित है, ये पूल एक समय में 96 हाथियों का वजन उठा सकता है ,इस पूल पर चलते समय बहुत अधिक हिलता है ,यदि आप उन व्यक्तियों में से जो ऊंचाई में से डरते हैं तो उस पूल में से गुजरने वाले कुछ सेकंड आपको बहुत अधिक डर का अहसास करवा सकते हैं, इस पूल,पर 9 लाख टूरिस्ट प्रतिवर्ष यात्रा करते हैं|
Carrick a Rede rope bridge

कैरिक-ए-रेड रोप ब्रिज उत्तरी आयरलैंड के काउंटी एंट्रीम में बैलिंटॉय के पास एक रस्सी पुल है। यह पुल मुख्य भूमि को कैरिकेरेडे के छोटे से द्वीप से जोड़ता है। यह 20 मीटर तक फैला है और नीचे की चट्टानों से 30 मीटर ऊपर है। यह पुल मुख्य रूप से एक पर्यटक आकर्षण है और इसका स्वामित्व और रखरखाव नेशनल ट्रस्ट के पास है।

ये आइलैंड लम्बे समय से स्थानीय मछुआरों को आकर्षित करता रहा है ,जिसके कारण मछुआरों ने इस ब्रिज का निर्माण किया है ताकि सेमन मछली के आगमन के समय इस आइलैंड पर पंहुचा जा सके, और मछलीयां पकड़ी जा सकें ये रस्सी से बना हुआ पूल केवल बहादुर लोगो के लिए है|

क्यूंकि इस पर चलते समय अपना संतुलन खो सकते है जिसकी कीमत आपकी जान भी हो सकती है , इस ब्रिज के बनने के पश्चात् मछली पकड़ने के लिए इस जगह को बहुत अधिक मात्रा में इस्तेमाल किया जाने लगा है, हर साल ढाई लाख यात्री इस स्थान कि यात्रा करने के लिए आते हैं|
Trift Bridge

दुनिया का यह सबसे खतरनाक पूल स्विस के शहर BERN में स्थित है इस ब्रिज को 2004 में उमेज़र एनर्जी कम्पनी के प्रयासो के द्वारा बनाया गया है ,जो कि ग्लेसिया कि ट्रिप के लिए काम करती है ,पांच वर्ष के पश्चात् इस पूल का पुनर्निर्माण किया गया क्यूंकि इस ब्रिज में सबसे बड़ी खामी इस पर चलने फिरने में होने वाली दिक्कत थी और यहाँ चलने वाली हवा इस पूल को बहुत तेज़ी से हिला देती थी|

जिसके कारण इस पूल को पर करने वालों के लिए बहुत अधिक खतरनाक अनुभव होता था ,इस ब्रिज के पुनर्निर्माण के पश्चात् इस ब्रिज को यूरोप का सबसे ऊँचा और खतरनाक ब्रिज माना जाने लगा है ,३ फीट चौड़ाई वाला यह ब्रिज 560 फीट लम्बा है आजकल ये टूरिस्ट के लिए मुख्य केंद्र है इस ब्रिज पर चलने वालों को बहुत ही खतरनाक डर का अहसास करवाता है|
Puente de Ojuela

मक्सिको में स्थित ये पूल हमारे ग्रह का सबसे अधिक खतरनाक रहस्मयी पूल है, इस पूल का निर्माण 1898 में एक गहरी घाटी के ऊपर किया था ,ये शहर के छोटे हिस्से को आपस में जोड़ता है इस स्थान पर बहुत अधिक मात्र में धातु और खनिज पदार्थ पाए जाते हैं ,जिसके कारण इस ब्रिज का निर्माण किया गया है|

ये कई वर्षो से दुनिया के सबसे लम्बे पूलों में से एक है ये पूल बहुत अधिक ऊंचाई पर बनाया गया है, जिसे 19 वीं शताब्दी में स्टील के रस्सियों के सहारे खडा किया गया है, जो कि उस समय बहुत बड़ा अविष्कार था इस ब्रिज का निर्माण कामगारों के द्वारा किया जाता था|

लेकिन जब यहाँ पर सारे खनिज पदार्थ समाप्त हो गये तो इस ब्रिज को त्याग दिया गया था जिसके कारण इसका एक हिस्सा गिर गया था ,लेकिन आजकल ये ब्रिज स्पोट्र्स के लिए इस्तेमाल किया जाता है और ये लोगो को भारहीनता का अनुभव करवाता है, इनके दोनों तरफ काफी ऊँची पहाड़ियां है जिसके कारण ये डर को और अधिक बढा देता है|
Husseini Hanging Bridge

उत्तरी पाकिस्तान के हुसैनी गाँव में, हुंजा नदी को पार करते हुए| तख्तों के बीच बहुत ज़्यादा गैप, एक तरफ़ से दूसरी तरफ़ झूलना; ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से इसे दुनिया के सबसे ख़तरनाक सस्पेंशन ब्रिज में से एक माना जाता है। हालाँकि इस इलाके में जर्जर केबल और लकड़ी के पुल आम हैं,

लेकिन तेज़ बहती हुंजा नदी पर इस पुल को पार करना ख़ास तौर पर डरावना है, क्योंकि पिछले पुल के फटे हुए अवशेष वर्तमान में इस्तेमाल किए जा रहे पुल के बगल में लटके हुए हैं। 660 फ़ीट लंबा, उफनती नदी से 100 फ़ीट ऊपर लटका हुआ
Canopy walk Ghana

घाना में, काकुम राष्ट्रीय उद्यान अपने कैनोपी वॉक के लिए जाना जाता है, जो एक लोकप्रिय आकर्षण है, जहां ऊंचे सस्पेंशन पुलों से वर्षावन का अनूठा दृश्य देखने को मिलता है। ग्लोबल अलायंस ऑफ नेशनल पार्क्स के अनुसार , यह पैदल मार्ग, जो 350 मीटर तक फैला है

और 40 मीटर ऊंचा है, वन छत्र तक पहुंच प्रदान करता है और सात विभिन्न पेड़ों को जोड़ता है। ये फुटब्रिज घाना के काकुम नेशनल पार्क में जंगल की सतह से ऊपर उठते हैं। आपके दोनों तरफ हाथ की रेलिंग और जालीदार दीवारें हैं यह जंगल की सतह से 130 फीट ऊपर और 1,080 फीट लंबा हैं।