Benefits of eating fennel sugar candy.:-सौंफ और मिश्री कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिला सकती है.
दोस्तों अक्सर हम अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए तरह तरह के आयुर्वेदिक नुश्खो का सेवन करते है। और यह नुश्खा हमारे शरीर से बीमारी को भगाने के साथ साथ शरीर को स्वस्थ रखते हैं। अगर आपके शरीर में विटामिन्स और प्रोटीन की कमी है तो आज मैं आपको ऐसी चीज़ खाने के लिए कहूँगा जिसे नियमित खाने से यह विटामिन्स प्रोटीन और ओमेगा 3 की कमी को पूरा करता है।
आज में जिस नुस्खे का सेवन करने की बात कर रहा हूँ। वो पूरी तरह घरेलु है और महंगा भी नहीं है और हर किसी के यहाँ आसानी से मिल जाता है। वो है सोंफ मिश्री तथा अलसी का सेवन।
आइये में आपको बताता हूँ इस नुश्खे को कब और कैसे सेवन करना है … तीन चम्मच सोंफ को हल्का भून लें उसके बाद उसमे ½ चम्मच मिश्री को मिला कर पिस लें। फिर खाना खाने के बाद 1 गिलास गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। इसे आप दोनों टाइम ले सकते हैं।
इसके अलावा आप 20 ग्राम अलसी को गरम करके उसका चूर्ण बना लें। रात को सोने से पहले 1 ग्लास गुनगुने पानी के साथ सेवन कीजिये।
इसके सेवन से होने वाले फायदे ..
- मोटापे से परेशान व्यक्ति के लिए यह नुश्खा बहुत फायदा करेगा। अलसी के बीज फैट निकालने में मदद करता है। जिससे शरीर में वसा की मात्रा कम हो जाती है और वजन कम होने गता है।
- ब्लड प्रेसर को कम करता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।
- शरीर की अंदरूनी शक्ति को मज़बूत करता है।
- इसका सेवन करने से याददाश्त शक्ति में वृद्धि होती है।
- इसका नियमित सेवन आखों कि कमजोरी तेज होती है।
- अगर आप चाहते हैं कि आपका कोलेस्ट्रॉल स्तर न बढ़े तो तो इस नुश्खे का सेवन जरूर करें सौंफ कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में रखती है। इससे पाचन क्रिया बेहतर रहेगी और आप हल्का महसूस करेंगे।
- इसमें खांसी संबंधी परेशानियां जैसे दमा व ब्रोन्काइटिस को दूर रखने की भी क्षमता होती है कफ और खांसी के इलाज के लिए यह नुश्खा काफी फायदा करता है।
- महिलाएं मासिक चक्र को नियमित बनाने के लिए इस नुश्खे का सेवन जरूर करें मासिक धर्म नियमित होता है।
- अपच संबंधी विकारों में सौंफ बेहद उपयोगी है अस्थमा के उपचार में सहायक होता है हाथों और पैरों की जलन दूर होती है।
- अपने बढे हुए वजन को कम करना चाहते है तो इससे बेहतर नुश्खा आपको नहीं मिलेगा। इसके सेवन से बहुत ही कम समय में अपने आप अपना वजन कम कर सकते हैं।
- ह्रदय से सम्बंधित रोगों के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है। यह ह्रदय रोग और स्ट्रोक के खतरे को कम करने मदद करती है और यह धमनियों में सुजन को भी कम करती है।
- अलसी जोड़ों की हर तकलीफ पर असरदार है। इसे खाने से खून पतला हो जाता है, जिसकी वजह से पैरों में रक्त का प्रवाह सही ढंग से होता है और दर्द जैसी समस्याएँ दूर हो जाती हैं।
- अलसी के सेवन से चेहरे पे मुहांसे आने बंद हो जायेंगे। उम्र से पहले दिखने वाले उम्र के असर को कम करता है। बालों के ग्रोथ के लिए यह नुश्खा बहुत फायदेमंद होता है।
नुकसान ..
- गर्भवती महिलाओंऔर स्तनपान कराने वाली महिलाओ को अलसी के बीज की खुराक लेने से बचना चाहिए
- अलसी के बीज का सेवन जादा करने से गैस की समस्या बढ़ जाती है
- जिन लोगों का ब्लडप्रेशर लो होता है, उन्हें अलसी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे उनका ब्लडप्रेशर और लो हो जाता है।