HALIM KE FAYDE.:-
दोस्तों हम अपने बेहतर स्वाश्थ्य के लिए हमेशा चिंतित रहते हैं । हम अपने परिवार व खुद को कैसे फीट रखें इसके बारे में हमेशा सोचते रहते हैं और इसके लिए हम तरह तरह के उपाय भी करते हैं। आज लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या है बढ़ता वजन यानि मोटापा और दूसरी उम्र से पहले बालो का झड़ना।
इसका जिम्मेदार भी हम खुद होते हैं यह हमारे ऊपर होता है कि हमें अपनी जिंदगी को कैसे जीना है। हम अगर चाहें तो हम हमेशा फीट रह सकते हैं। इसके लिए रोजाना एक्सरसाइज़ पोषक तत्त्व से भरपूर खाना के माध्यम से लेकिन बहुत से ऐसा नहीं कर पाते। अपने दैनिक जीवन में अधिक नशे का सेवन सही नींद ना लेना और आज कि भागदौड वाली जिंदगी से स्ट्रेस के कारण शरीर में कमजोरी आने लगती है।
हम अपने सेहत को अच्छा रखने के लिए अपने दैनिक जीवन में बहुत से चीजो का सेवन करते हैं और उसका हमें फायदा भी मिलता है लेकिन आज में आपको एक ऐसी चीज को खाने के बारे बताने जा रहा हूँ। जिसको खाने से मोटापा को कम करने, गिरते बालों को रोकने के साथ साथ और भी कई सारे समस्या से निजात दिलाता है। जिसके बारे में बहुत कम लोगो को पता है और वो चीज़ है हलीम
हलीम के बीज पौष्टिकत गुणों से भरपूर हैं। इसे गार्डन क्रेस, चनसूर या चमसूर भी कहते हैं। हलीम की तासीर गर्म मानी जाती है, अधिकतर सर्दियों में इसका सेवन करना बेहतर होता है।
फायदे ……
हलीम के बीज वजन को कम करने का बेहद असरदार तरीका है। हलीम के बीजों में कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई के अलावा प्रोटीन व फाइबर जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं। यदि आप अपनी डाइट में हलीम के बीजों का सेवन करना शुरू करते हैं, तो इससे आपका पेट लम्बे समय तक भरा रहेगा। इसमें मौजूद फाइबर आपको वजन कम करने या वजन को कंट्रोल रखने में सहायक होता है।
हलीम के बीजों में वसा की मात्रा बहुत कम पायी जाती है। इसलिए वजन कम करने के लिए आप हलीम के बीजों अपने खाने या ड्रिंक्स में शामिल कर अपने वजन को कम कर सकते हैं।
हलीम के बीजों में पाया जाने वाला प्रोटीन आपके बालों को स्वस्थ व मजबूत बनाये रखने में सहायक है। हलीम के बीज में प्रोटीन व आयरन का अच्छा स्त्रोत हैं। यदि आप अपनी डाइट प्लान में हलीम के बीजों से बनी डिश या इसके बीजों का सेवन करते हैं, तो आपके बाल झड़ने की समसया दूर होगी। इससे आपके बाल घने व मजबूत होंगे।
इसके अलावा हलीम के बीज पौष्टिकता से भरपूर है, जो कि आपकी रोग प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। शरीर को बीमारियों से लड़ने और उन्हें दूर रखने के लिए अच्छी इम्युनिटी पावर की जरूरत होती है। इसलिए यदि आप अपनी डाइट में हलीम के बीजों को शामिल करते हैं, तो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आप हलीम के बीज के लड्डू बनाकर अपने बच्चों और परिवार के सदस्यों को खिला सकते हैं।
हलीम के बीजों में ऐसे पोषक तत्व पाये जाते हैं, जो आपकी अनयिमित पीरियड्स की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। हलीम के बीज में फाइटाकेमिकल्स होता है। यह एस्ट्रोजन की तरह काम करते हैं। जिसकी मदद से अनियमित पीरियड्स और दर्द की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।
कब्ज और अपच के लक्षणों से छुटकारा पाने के लिए हलीम के बीजों का सेवन करें फायदा मिलेगा। ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।