This plant attack anyone and even eats animals.
This plant attack anyone and even eats animals.:दोस्तों हमारी धरती पर लाखों प्रकार के पेड़ पौधे पाए जाते है, लेकिन क्या आपने सोचा है की पेड़ पौधे शिकार भी कर सकते हैं , जी हाँ प्रकृति में 6 सौ से अधिक शिकारी पौधों की प्रजातियाँ पाई जाती हैं ,और ये पौधे छोटे छोटे जानवरों और कीड़ो को खा कर अपना भोजन करते है , तो आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ खतरनाक शिकारी पौधों के बारे में…
Dionaea muscipula

इस पौधे को विन्स फ्लाइट रैप के नाम से भी जाना जाता है ,ये एक हिंसक पौधा है, जो की बहुत ही चालाकी से कीटों को पकड़ता है, इसकी पत्तियां एक राक्षस के मुंह की तरह लगतीं हैं, जब ये पौधे की पत्तियां बंद हो जाती हैं ,तो शिकार इससे बाहर नहीं निकल सकता | ऐसा लगता है की इस पौधे का अपना दिमाग है |

क्यूंकि ये जीवित या अन्य वस्तु के फरक को समझ सकता है, जब इस पौधो की पत्तीयों में कुछ खाद्य पदार्थ आ जाता है , तो इस पौधे की पंक्तियाँ अपने आप आधे घंटे के अन्दर खुल जाती हैं, यदि इसमें कोई कीड़ा फसा होता है, तो पौधे की पंकियाँ कई हफ्तों तक बंद रहतीं हैं, या फिर जब तक इसका भोजन पूरी तरह से हज़म नहीं हो जाता, ये पौधा विशेषकर अमेरिका में पाया जाता है |
Nepenthes Plants

ये एक उष्णकटिबंधीय पिचर प्लांट है ,इसके अलावा ये एक मांसाहारी पौधा है, जो की चाइना, मलेसिया, इंडोनेसिया और फिलिपिन्स के उष्णकटिबंधीय जंगलों में पाया जाता है, इस पौधे की अस्सी प्रजातियाँ पाई जाती हैं, ये पौधा झाड़ियों के रूप में भी पाया जाता है, ये पौधा मेंढक, चूहे और छोटे पक्षियों को पकड़ सकता है, हालाँकि ये पौधे मुख्य रूप से भोजन में छोटे कीटो को पसंद करते हैं |

इस पोधे की अन्दर की दीवारों में प्राग और माँम उत्पन्न होता है , ये पराग कितो के लिए अमृत के जैसा होता है, इसीलिये इसे खाने के लिए किट इसके तरफ आकर्षित होते हैं और इसके अन्दर जाते ही इसकी चिकनी मौऊ इनके पैरो में चिपक जाती हैं ,और उन्हें भागने से रोकती है इस तरह शिकार इसके अन्दर डूब जाता है और इस पौधे के पेट में समा जाता है|
Sarracenia Plant

यह एक सुन्दर किट भक्षी पौधा है, जिसे Tropical Pitcher Plant के नाम से भी जाना जाता है, यह पौधा उत्तरी अमेरिका के दलदल और दक्षिणी अमेरिका पूर्वी हिस्सों में पाया जाता है, इस पौधे के फूल और हरी पत्तियां बहुत अधिक चमकदार होते हैं, इस पौधे के पत्ते लिफाफे की तरह बने होते हैं, जिनमे से मीठा रस निकलता रहता है|

यदि एक बार किट इस जाल में गिर गया तो वो समझो बर्बाद हो गया, इस पोधे की पत्तियां छोटे छोटे बालों से ढंकी होती हैं| जो की कीड़े को केवल एक ही दिशा में चलने के लिए मजबूर करती हैं , ये पौधा बहुत ही चालाकी से शिकार को अपने अन्दर फसाता है |

इसकी पत्तियां एक कीप की जैसे आकार में बदल जाते हैं ,और ये पत्तियां पौधे के लिए बारिश में खुड की तरह काम करती हैं, ताकि इस पौधे के अन्दर बारिश का पानी न जा सके , यदि एक बार कीड़ा इसके अन्दर फंस जाता है ,तो वो अपने आप पिघलना शुरू हो जाता है ,और इस पौधे को नाइट्रोजन , मैग्नीशियम काल्सियम और अन्य पोषक तत्व प्रदान करता है |
Drosera Plant

यह एक यूरोपियन किट भक्षी पौधा है, इस पौधे की लगभग 130 प्रजातियाँ है, जो अभी तक वैज्ञानिक खोज पाएं हैं| ये पौधा गर्मी के मौषम में फलता फूलता है ,और इस पौधे पर सफ़ेद रंग के फूल खिलते हैं, इस पौधो की पत्तियों पर बाल लगे होते हैं और उनमे से एक जूस जैसा तरल पदार्थ निकलता है,

लेकिन वास्तव ये गोंद कीड़ो के लिए बहुत ही घातक होता है| ये इस पौधे के लिए एक तरह का पाचक रस या एंजाइम हैं, जो इस पौधे को अपने शिकार को पचाने में मदद करता है, शिकार इस पौधे के जूस की गंध से आकर्षित होता है और इसके पत्तो पर बैठ जाता है और ये गोंद उसके पैरो पे चिपक जाता है| गोंद के पैरो में चिपकते ही शिकार का खेल ख़तम हो जाता है, इस पौधे के बाल शिकार को पकडे रहते हैं

और पत्तियो के पाचक रस अपना भोजन पचान शुरू कर देती है| शिकार का जो हिस्सा पचाया नहीं जाता उसे ज़मीन पर गिरा दिया जाता है इसके बाद पत्तियां अपने पहले आकार में आ जाती हैं, इस पौधे के बाल छोटे चिपचिपे मोतियों से ढंके रहते हैं, जिनसे एक नया शिकार शुरू होता है, ये पौधा बड़े जानवरो को भी पकड़ लेता है, जैसे की छोटा मेंढक और छोटे पक्षी भी इस पौधे का शिकार बन जाते है |