Husband will become rich, women definitely do this work.
Husband will become rich, women definitely do this work.: हिंदू धर्म में दैनिक जीवन में किए जाने वाले तमाम तरह के काम को करने के लिए धार्मिक नियम बताए गये हैं, जिनका पालन करने पर व्यक्ति के जीवन में सुख और सौभाग्य कायम रहता है, जबकि इन नियमों की अनदेखी के चलते उसे अनचाही परेशानियों का सामना करना पड़ता है. घर की लक्ष्मी मानी जानी वाली महिलाओं को अक्सर इस बात को लेकर एक भ्रम बना रहता है

कि आखिर किस दिन वे अपना बाल धोएं और किस दिन न धोएं. यदि आप भी यही जानना चाहते हैं तो आपके लिए यह विडिओ बहुत काम का है। इसीलिए विडिओ को अंत तक देखें। आइए महिलाओं के बाल धोने के लिए शुभ एवं अशुभ दिन के बारे में विस्तार से जानते हैं.
दिन बुधवार

बुधवार के दिन विशेषकर कुंवारी लड़कियों को बाल नहीं धोने चाहिए। अगर कोई कुंवारी लड़की बुधवार के दिन अपने बालों को धोती है तो उसके भाई पर कोई बड़ी आफत आ सकती है। जिसे आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। इसीलिए जितना संभव हो सके बुधवार के दिन कुंवारी लड़कियों को बाल नहीं धोने चाहिए।
दिन बृहस्पतिवार यानी गुरुवार

अगर कोई सुहागिन महिला बृहस्पतिवार यानी गुरुवार के दिन अपने बालों को धोती है तो उसके पति की आयु घटती चली जाती है। सुहागन महिलाओं को भूलकर भी बृहस्पतिवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए। और ना ही पुरुषों को बृहस्पतिवार के दिन नाखून और बाल आदि काटने चाहिए। ऐसे में आपको बृहस्पतिवार के दिन घर में पोंछा भी नहीं लगाना चाहिए और ना ही बृहस्पतिवार के दिन कपड़े आदि धोने चाहिए। अगर आप ऐसा करती हैं तो आपके परिवार पर बहुत बड़ी विपत्ति आ सकती है।
दिन सोमवार

अगर कोई शादीशुदा महिला सोमवार के दिन बाल धोती है तो उसकी बेटियों और बेटों पर कोई बड़ा संकट आने की संभावना बनी रहती है। परिवार को किसी बड़े आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में शादीशुदा महिलाओं को सोमवार के दिन भी बाल कभी नहीं धोने चाहिए। परिवार को संकटों से बचाने के लिए महिलाओं को इन नियमों का पालन जरूरकरना चाहिए।
आइए अब जानते हैं कि किस दिन महिलाओं को बाल धोने चाहिए।
दिन शुक्रवार
शुक्रवार के दिन महिलाओं को बाल जरूर धोने चाहिए। इससे घर में बरकत आती है और आपके घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। जो सुहागन महिलाएं शुक्रवार के दिन बाल धोती हैं उनके पति जल्द ही धनवान बनते हैं। शुक्रवार को अगर किसी कारणवश आप बाल ना धो सके और ऐसे में आपको किसी भी शुभ कार्य में या पूजा में शामिल होना हो या कोई व्रत करना हो तो बिना बाल धोए भी आप शामिल हो सकते हैं।

बस इसके लिए सुहागन महिलाओं को अपने मांग में सिंदूर लगा लेना चाहिए। इसके बाद आप किसी भी पूजा में या धार्मिक कार्य में बिना बाल धोए भी शामिल हो सकती है। हालांकि पुरुषों के लिए धार्मिक कार्य में शामिल होने से पहले बाल धोना आवश्यक है।

महिलाओं के मांग के सिंदूर को गंगा स्थान माना जाता है। शास्त्रों में इसे बेहद पवित्र माना जाता है और ऐसे शादीशुदा जोड़े पर मां का आशीर्वाद सदैव बना रहता है। लेकिन मांग में सिंदूर लगाते समय महिलाएं कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं जिसकी वजह से उन्हें इसका फल नहीं मिलता, बल्कि उनके पति को कष्टों का सामना करना पड़ता है। यहां तक की घर में बर्बादी आने लगती है और ऐसे में पति-पत्नी के बीच क्लेश बढ़ने लगता है।

आईए जानते हैं सिंदूर लगाते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
1. कुछ महिलाओं को सिंदूर लगाने में बहुत ही ज्यादा शर्म महसूस होती है और वह अपने सिंदूर को मांग में छुपा लेती है। लेकिन जो महिला अपने सिंदूर को मांग में छुपा लेती हैं या थोड़ा सा सिंदूर लगाती हैं उनके पति को समाज में मान-सम्मान नहीं मिलता।

2. जो महिलाएं सिंदूर ज्यादा लंबा लगती हैं उनके पति को समाज में मान-सम्मान खूब मिलता है। हर तरफ उनके पति की इज्जत होती है और उनके पति अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहते हैं।

इसी तरह कुछ और बातें हैं जिनका एक सुहागन महिला को हमेशा ध्यान रखना चाहिए।
एक महिला ही घर को सँवारती है और उसकी उन्नति के लिए मार्ग-प्रशस्त करती है। लेकिन कुछ काम ऐसे हैं जो महिलाओं को भूलकर भी नहीं करने चाहिए। वरना उनके घर से मां लक्ष्मी चली जाती है।

1. अगर महिलाएं घर में खुद झाड़ू-पोछा लगा रही है तो यह काम हमेशा सूर्योदय से पहले करना चाहिए। सूर्योदय के बाद घर की सफाई करने से घर में दरिद्रता आती है।
2. सूर्यास्त के बाद बालों में कंघी करने से वास्तु दोष बढ़ता है। शाम में बालों में कंघी करने से बचे इससे माँ लक्ष्मी रुष्ट हो सकती है।
3. महिलाओं को किचन में स्नान करने के बाद ही प्रवेश करना चाहिए। स्नान करने के पहले रसोई घर में प्रवेश नहीं करना चाहिए।
4. ऐसा घर जहां पर स्त्री हमेशा क्रोधित रहती है और कभी भी खुश नहीं रहती है वहां मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है।
5. कहा जाता है कि घर की स्त्रियों के द्वारा कभी भी झाड़ू को लात नहीं मारना चाहिए। घर की महिलाओं को कभी भी घर के अंदर झूठे बर्तन नहीं रखना चाहिए। घर की महिलाओं की आदत होती है कि वह तवा और कढ़ाई को किचन में झूठा रखकर ही सोने के लिए चली जाती है। अगर आप भी अपने घर में ऐसा करते हैं तो ऐसा घर कभी भी मां लक्ष्मी को आकर्षित नहीं करता, महालक्ष्मी ऐसे घर में कभी भी वास नहीं करती हैं। यह गरीबी और दुख का कारण बनता है।
6. किसी को भी अपनी सिंदूर दानी कभी भी ना दें। सुहागन महिलाएं कभी भी अपने सिंदूर की डिब्बी जिसमें आप सिंदूर रखते हैं यानी आपकी सिंदूरदानी कभी भी किसी को ना दें और जब भी आप सिंदूर लगाएं तो हमेशा अकेले में लगाएं या फिर सिर पर पल्ला डालकर लगाएं वरना आपको नजर लग सकती है। आपका रिश्ता बिगड़ सकता है।
7. सुहागन महिलाएं अपने हाथ की चूड़ियां और पैर की पहनी हुई पायल किसी के साथ भी शेयर ना करें। और खासकर अपनी बिछिया भूल कर भी किसी को देने की गलती ना करें। ऐसा करना बहुत ही ज्यादा अशुभ माना जाता है। इसी तरह अपने माथे की बिंदी भी कभी किसी को नहीं देनी चाहिए। यह गलती सुहागन महिलाओं को नहीं करनी चाहिए। अगर आप अपने पैरों की बिछिया पायल या बिंदी किसी को भी देती है तो इससे आपके पति के ऊपर कष्ट आते हैं।
दोस्तों आज की यह जानकारी अगर आपको पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को एक लाइक करके अपने विचार हमारे साथ जरुर शेयर करे,”धन्यवाद”