Benefits of fenugreek and coriander powder:-
दोस्तो लोग आजकल की बिजी लाइफ में इतने बिजी हो जाते हैं कि अपनी सेहत के प्रति ध्यान ही नहीं दे। पाते इसका सेहत पर बुरा असर पड़ता है। सही वक्त पर संतुलित खाना न खाने और बेवक्त सोने से शरीर को बीमारियों का घर बना देता है। काम की अधिकता और गलत खानपान के कारण इन्सान कोई किसी न किसी बीमारी की चपेट में आ ही जाता है।

आज में आप लोगो के लिए एक ऐसा नुश्खा लेके आया हूँ। जिसके सेवन से आप अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हो और वो नुश्खा है मेथी और धनिया का पावडर जी हाँ दोस्तों इसके सेवन से आप अपने शरीर कि होने वाली कई सारी बीमारी से निजात पा सकते हैं।
चलिए जानते हैं इसका सेवन कैसे करना है ,… आधा चम्मच मेथी और आधा चम्मच धनिया को रात को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उसे एक बर्तन में गर्म कर लें । फिर उसे छानकर उसे चबा चबाकर खा जाएँ साथ में मेथी और धनिया पानी को भी पी जाएँ।
फायदे….
इसकी एंटी अक्सिडेंट गुणवत्ता त्वचा को फ्री रेडिकल्स क्षति से बचाती है और त्वचा पर आने वाले बुढ़ापे के लक्षणों से छुटकारा दिलाती है। तथा चेहरे के किल मुहासों को जड़ से ख़त्म करता है।

बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन होने के वजह से बालों के ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा होता है। बालों को घना करने के साथ स्वस्थ एवं मजबूत बनाता है।
यह नुश्खा शुगर के रोगियों के लिए अत्यंत फायदेमंद है। यह शुगर के स्तर को नियंत्रण करने में सहायक होता है।
शिशुओं को स्तनपान करा रही महिलाओं के लिए इस नुस्खे का सेवन बहुत फायदेमंद साबित होता है। यह स्तनपान करा रही माताओं में दूध उत्पादन को बढाता है।
यह उच्च कोलेस्ट्राल कि मात्र को कम करता है। यह दिल का दौरा तथा स्ट्रोक को काफी हद तक नियंत्रण करता है।
दिल कि रोगियों के लिए भी यह बहुत फायदेमंद होता है। रक्तचाप को कम करने में सहायता करता है। मोटापे को कम करके ह्रदय रोग के खतरे को काफी हद तक कम करता है।

मेथी के बीजो में अच्छी मात्रा में घुलनशील फाइबर पाया जाता है। जो कब्ज से रहत दिलाने में काफी सहायक सीधा होता है। यह अपच के कारण पेट में होने वाले दर्द से आराम दिलाने में भी मददगार होता है। इसके अलावा यह पेट में होने वाले जलन व सुजन से आराम दिलाता है।
गठिया के कारण होने वाले दर्द में विशेष रूप से फायदेमंद है तथा इसके नियमित सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। इसमें एंटी अक्सिडेंट गुण पाएं जाते हैं जो जोड़ों में होने वाले सुजन को कम करने में सक्षम होता है।
इसके अतिरिक्त इसमें अधिक मात्रा में आयरन पाया जाता है। जो रेड blood सेल्स के उत्पादन द्वारा शरीर में होने वाली खून कि कमी को पूरा करता है।
यह मासिक धर्म में होने वाले दर्द को को भी कम करता है। इसमें कई आवश्यक विटामिन्स और खनिज होते है। जिनमे लोहा भी शामिल है जो एनीमिया को रोकने में मदद करते हैं।
नुकसान ….
इस नुश्खे का जरुरत से ज्यादा सेवन लिवर कि समस्या पैदा कर सकता है। साथ ही उबकन व दस्त आदि हो सकता है।
कुछ लोगों को इसके सेवन से चक्कर साँस लेने में कठिनाई, खुजली चक्कर आना जैसी एलर्जी हो सकती है।
गर्भवती व स्तनपान करा रही महिलाओं को इसका सिमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। माता भ्रूण और प्रजनन ग्रन्थिओ को नुकसान हो सकता है।