Ashwini Bhave Biography.:-आज के इस खास आर्टिकल में हम 90s की बहुत ही खुबसूरत एक्ट्रेस के बारे में बात करने वाले हैं। जिसको आपने हिना, बंधन ,सैनिक जैसे सुपर डुपर हिट फिल्मो में एक्टिंग करते हुए देखा था। ये न सिर्फ बेहतरीन एक्ट्रेस है बल्कि डांस भी अच्छा करती है। अगर आज भी उनका कोई तस्वीर उठाकर देखोगे। तो उनका चेहरा हमेशा के लिए याद रह जायेगा। जी हाँ दोस्तों आपने सही सोचा में अश्विनी भावे की ही बात कर रहा हूँ।

अश्विनी भावे का जन्म 7 मई 1972 को मुम्बई में हुआ ये बहुत ही कम उम्र में ही थिएटर से जुड़ गयी थी। अभिनय की पहचान और ज्ञान उन्हें थिएटर से ही मिला पढाई के बाद उन्हौने अन्तरिक्ष नमक हिंदी सिरियल काम किया। वहां से उन्हें मराठी फिल्मो के हिरोइन बनने का मौका मिला। जिस वक्त उन्हौने अपनी प्रार्थमिक पढ़ाई पूरी की वही से उनका फिल्मो से नाता जुड़ गया।
हालाँकि रंगमंच के कारण उन्हें कलाकारी की बारिकिया पहले से पता थी। अन्तरिक्ष सीरियल से पहचान मिलने के बाद वे मराठी फिल्मो की सबसे चर्चित हिरोइन बन गयी। मराठी फिल्मो में तो वो सेटल हो चुकी थी। पर एक फोटोग्राफर के कारण उन्हें प्रसिद्द हिंदी फिल्म में काम करने का मौका मिला। जी हां ऋषि कपूर की हिना फिल्म में जिसमे उन पर बेहतरीन गाने भी फिल्माए गये थे पर क्या हिना उनकी पहली हिंदी फिल्म थी ?

जी नही उन्हौने सबसे हनीमून नामक पहली हिंदी फिल्म साइन की थी। जो हिना के एक साल बाद रिलीज हुयी थी। ये किस्सा है साल 1990 का फिल्म जगत के सबसे चर्चित फोटोग्राफर गौतम राघा अश्विनी भावे के फोटो ग्राफ खिंच रहे थे। एक दिन उन्हें आर के स्टूडियो से काल आया काल पर रंणधीर कपुर थे। उन्हौने गौताम जी से कहा एक फिल्म के लिए नई अभिनेत्री की जरुरत है।
उसके बाद गौतम जी ने ये बात अश्विनी भावे से कहीं गौतम जी जिद करने लगे की वे सिर्फ उनके फोटोग्राफ आर के स्टूडियो में भेजेंगे। क्योंकि आर के बैनर के फिल्मो में अंगप्रदर्शन ज्यादा होता था। इस बात से अश्विनी भावे चिंतित हो गयी ।पर अंत में उन्हौने गौतम जी को तस्वीरें भिजवाने की इजाजत दे दी।

हिंदी फिल्मो की दुनिया अश्विनी भावे के लिए नई थी। इसलिए वे शूटीं ख़त्म होते ही अपने मेकअप रूम में जाकर बैठ जाती थी। एक दिन रणधीर कपूर ने उनसे बात की इस बातचीत में रणधीर कपूर ने उनकी मराठी फिल्म कलत नकलत की तारीफ की और यहाँ अश्विनी भावे ने धीरे धीरे बातें करना शुरू किया। लगभग 13 –15 महीनो के बाद हिना फिल्म थिएटर में लग गयी। और अश्विनी भावे का नाम हिद्नी फिल्मो में प्रसिद्द हो गया।
उस वक्त की मराठी अभिनेत्रियाँ अपने सरनेम का इस्तेमाल नही करती थी। पर अश्विनी भावे उन सबसे अलग थी लेकीन हिंदी फिल्मो में जितना वो डिजर्व करती थी। उतना मिला नही कुछ हिट फिल्मो के बाद वे अचानक से गायब हो गयी। खास रूप से बंधन फिल्म के बाद उन्हौने अशोक बोपार्डीकर से शादी की और अमेरिका शिफ्ट हो गयी।

जब तक वह फिल्मो में सक्रीय थीं तब तक उन्हौने 30 फिल्मो में काम कर लिया था आज भी उनकी पहचान हिना फिल्म से होती है। और इस बात को अश्विनी भावे मानती भी हैं। क्योंकि हिना जैसी दूसरी ब्लाक बस्टर फिल्म तो। उन्हौने दी नही पर उनकी खूबसूरती की खुब तारीफ हुई। आज के दौर में अश्विनी भावे 51 साल की हो चुकी है। गौरतलब है की वे आज भी उतनी ही खुबसूरत हैं।
बंधन फिल्म के रिलीज के बाद उन्हौने शादीशुदा जीवन जीना ठीक समझा पर कुछ नया सिखने की आदत उन्हें बचपन से थी। इसलिए 2002 में अमेरिका के एक फिल्म स्कूल से एक्टिंग का कोर्स भी किया। ये एक चौकाने वाली बात थी आजकल अश्विनी भावे कभी कभार इण्डिया में रहती हैं। तो कभी अमेरिका में सोशल मिडिया के माध्यम से वे आज भी दर्शकों से जुडी हुयी हैं।
आपको अश्विनी भावे कैसी लगती है उनकी कौन सी फिल्म आपको पसंद है कोमेट बॉक्स में जरूर बताए।