What to do to stop hair loss.:-दोस्तो हमारा देश जड़ी बूटियों का देश है। यहाँ पर तरह-तरह की जड़ी बूटियां और वनस्पतियां पाई जाती है। लेकिन आजकल के लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती और वो इन पेड़ पौधों को वनस्पतियों को खरपतवार समझते हैं, घासफूस समझते हैं। लेकिन दोस्तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है। इन पौधों में इतनी ताक़त होती है कि यह आपको बहुत सारे रोगों से बचा सकती है और बहुत सारे बिमारियों का निदान करती है। यह आपके हजारों रूपए को बचा सकती है।
दोस्तो आज में आप लोगों को कुछ नेचुरल घरेलु नुश्खे बताऊंगा। जिसके इस्तेमाल से आपके बाल हमेशा हेल्दी रहेंगे।
अगर आपके बाल टूटते हैं या बाल झड़ते हैं तो मै आपको बालों को टूटने से, झड़ने से रोकने के रेमेडी बताऊंगा। दोस्तो आज सबसे बड़ी समस्या है। कम उम्र से ही बालों का झड़ना, गंजापन इससे आप कैसे बच पाएंगे। ये भी मैं आप लोगों को बताऊंगा।

साथ ही साथ जिन लोगों के चेहरे के ऊपर दाग धब्बे हैं, चेहरे पर पिम्पल्स है। उनको भी बताऊंगा की कैसे आप अपने चेहरे से इन समस्या से छुटकारा पा सकते हो और साथ ही साथ पेट के लिए भी आप लोगों को एक जबरदस्त उपचार बताऊंगा। जो पेट की सारी प्रोब्लम्स से आप निजात पा सकते हो। अगर आपके बाल झड़ते हैं टूटते हैं तो उन्हें मजबूत कैसे किया जाए।
केस्टर आयल प्लांट्स
केस्टर आयल प्लांट्स इसमें फल होते हैं और इन फलों के फल के अन्दर बीज होते हैं। जिन बीजों से हमें तेल मिलता है और इसे हम केस्टर आयल कहते हैं या अरंडी का तेल। इसके फल के अन्दर अरंडी के बीज पाये जाते हैं। इससे केस्टर आयल निकाला जाता है।
तो बालों को झड़ने से रोकने के लिए आप क्या करें। दोस्तो आप आधा चम्मच केस्टर आयल लें और आधा चम्मच आलमोंड आयल। इन दोनों को मिक्स करके आप बालों में रात को लगा लें और सो जाएँ। आप इसे सुबह धों लें, यह आपके बालों को मजबूत और घना करेगा।

जिन लोगों को फेस में पिम्पल्स होते हैं और इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं। लड़के या लड़कियां दोनों के लिए है उनको क्या करना होगा ये जो केस्टर आयल है इसके अन्दर मोनो सेचुरेटेड फैटी एसिड होता है। जो नेचुरल मोइस्चरेजर का काम करता है। आप लगभग 4 से 5 बूंद ऑयली आयल 4 से 5 बूंद कोकोनट आयल और 4 से 5 बूंद केस्टर आयल को लेकर आपस में मिक्स करके इसे चेहरे पर लगा लीजियेगा। यह आपके पुराने फेस में पिम्पल्स के दाग मिटाकर आपके चेहरे को क्लीन कर देगा।
जिन लोगों को कब्ज या कंस्तिपेशन की शिकायत रहती है तो आप आधा चम्मच केस्टर आयल रोज खाना खाने के बाद सेवन करें। इससे कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी और आपका डाईजेशन भी स्ट्रोंग होगा।
अब जानते है अगर आप अपने बालों के झड़ने के कारण बहुत परेशान हैं और बालों को झड़ने से रोकना चाहते हैं तो क्या करें?

गंजेपन को रोकने के लिए आप आधा कलोंजी का तेल लें और आधा चम्मच केस्टर आयल यानि की अरंडी का तेल ये तेल आपको मार्केट में आसानी से मिल जायेगा। इन दोनों तेल को अच्छे से मिक्स करके आप इसे अपने बालों की जड़ों पे अपनी उँगलियों से अच्छे से मालिश करें। ऐसा आपको हर दिन रात को करनी है और आप इसे रात को धों लें। ऐसा करने से बाल झड़ने बंद हो जायेंगे, काले घने मजबूत हो जायेंगे।