We get these 7 signs before good times come:नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आप सभी का एक बार फिर से। दोस्तों, अगर आप अपनी लाइफ में कुछ नया सीखना चाहते हैं, तो हमारे पेज को फॉलो ज़रूर करिएगा।
दोस्तों जिंदगी और समय, विश्व के दो सबसे बड़े अध्यापक है। ज़िंदगी हमे समय का सही उपयोग करना सिखाती है जबकि समय हमे ज़िंदगी की उपयोगिता बताता है।
जीवन में सुख, दुख, नुकसान, फायदा, खुशी और गम ये सभी जीवन के महत्वपूर्ण अंग है। कभी जीवन में खुशियों की धूप होती है, तो कभी दुख के बादल भी छा जाते हैं। हर व्यक्ति के जीवन में उतार चढ़ाव तो आते ही रहते हैं। ये सब समय के कारण होता है। समय से बलवान और कुछ भी नहीं। आपने अपनी जिंदगी में भी कई सारे व्यक्तियों को अर्श से फर्श पर और रंक से राजा बनते भी देखा होगा। समय वो हथियार है जिसका घाव तेज होता है।
कोई उसे भर नहीं सकता। पर हम कैसे जान सकते हैं हमारे इस समय चक्र का दौर कैसा होने वाला है। समय हमारे लिए खुशियों के द्वार खोलेगा या संकट के, ऐसे कई सारे प्रश्न आपके मन में भी उत्पन्न होते होंगे।
इसलिए आज की इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे संकेतों के बारे में जिससे आपको अपने आने वाले शुभ समय के बारे में पता चल सकता है।
जब नारद मुनि वैकुण्ठ धाम पहुंचे थे तो उन्होंने भगवान श्री हरी विष्णु जी से इन संकेतों के बारे में पूछा था। तो श्री हरी विष्णु जी ने उन्हें बताया कि वो स्वयं मनुष्यों के पास कुछ ऐसे संकेत पहुंचाते हैं, जिनसे वो अपने आने वाले समय के बारे में जान सकते हैं। वो संकेत प्रकृति द्वारा पशुओं द्वारा शुभ संकेतों द्वारा या मेरे भक्तों द्वारा भी हो सकते हैं। सिर्फ मनुष्य को उन्हें जानने की आवश्यकता पड़ती है। तो आइए आपको बताते हैं उन संकेतों के बारे में जो स्वयं भगवान विष्णु ने बताए हैं।
पहला संकेत
पहला संकेत अगर आपकी आँख ब्रह्म मुहूर्त में खुले और आपको ईश्वर का स्मरण हो जाए या आपको ऐसा प्रतीत हो जैसे आपको कोई किसी दिशा की ओर ले जा रहा है, तो समझ जाइए आपके लिए कामयाबी के नए द्वार खुलने वाले हैं। आपको अपने जीवन की योग्य राह मिलने वाली है, जिस पर ईश्वर स्वयं आपका समर्थन करेंगे। अगर आपकी भी आँख ब्रह्म मुहूर्त पर खुलती है, तो हमें comment में अवश्य बताएं।
दूसरा संकेत
दूसरा संकेत छोटे बच्चों में ईश्वर खुद बस्ते हैं ऐसा हम सभी मानते हैं। अगर कोई छोटी कन्या या शिशु आपको देखकर बार-बार मुस्कुराए या आपके घर में उनका आगमन हो या वे आपके आंगन में खुशी से खेले तो ये बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। आपका जीवन भी मुस्कान और नई खुशियों से भरने वाला है। और नए रिश्ते आपके जीवन से जुड़ने वाले हैं। ऐसे संकेत आपको ईश्वर की कृपा से ही प्राप्त हो रहे हैं।
तीसरा संकेत
तीसरा संकेत आपने अगर महसूस किया हो तो कई बार आपका मन बिना कारण ही प्रसन्न रहता है। आपका चेहरा खिला हुआ मुस्कान से भरा हुआ रहता है। आप क्रोध से परे हो जाते हैं। ये संकेत दर्शाते हैं कि आपके जीवन में खुशियों की दस्तक होने वाली है, जिससे आप सदैव ही प्रफुल्लित रहेंगे। ऐसे समय में हम जिस चीज के बारे में सोचते भी नहीं है, उस चीज के बारे में हमें खुशखबरी मिल जाती है। हमारे मन के अंदर ईश्वर वास करते हैं। इसलिए मन प्रसन्न रहना सबसे बड़ा शुभ संकेत माना जाता है। क्या आपको भी कभी ऐसा महसूस हुआ है?
चौथा संकेत
चौथा संकेत पूजा की थाली में फूल माला या चंदन का गिरना, ईश्वर की मूर्ति आपको देखकर मुस्कुरा रही हो ऐसा प्रतीत होना, घर में प्रिय का आगमन, घर में चाँदी और सोने का आना, महिलाओं के बाएँ और पुरुषों के दाहिने अंगों का फड़कना बहुत ही शुभ माना जाता है। ये सारे संकेत आपको आने वाले शुभ समय के बारे में सूचित करते हैं।
पाँचवा संकेत
पाँचवा संकेत कई समय से चल रहे खर्चे अकारण आने वाले संकट टलने लग जाए और धन के नए स्रोत खुलने लग जाए तो इन संकेतों से समझ जाइए कि आपका बुरा वक्त अब जाने वाला है और धन अब आपके घर में ज़रूर टिकेगा। माँ लक्ष्मी का आपके घर में आगमन होगा।
छठा संकेत
छठा संकेत अगर आपके घर में गौ माता बार-बार द्वार पर कुछ खाने को आ जाए, बंदर आपके घर से चीजें खुद उठाकर ले जाए, बिल्ली आपके घर में बच्चों को जन्म दें या पक्षी आपके आंगन में ही अपना डेरा बनाएं और चहकते रहें, ऐसे कोई शुभ संकेत दर्शाते हैं, कि आपका आने वाला समय आपको बलवान बनाएगा। जिससे आप जीवन में एक योग्य पद पर पहुंचने वाले हैं।
सातवां संकेत
सातवां संकेत सुबह-सुबह आप घर से किसी शुभ कार्य के लिए निकलें और आपको गौ माता के दर्शन हो जाए या आपको किसी संत साधु महाराज या पुजारी का आशीर्वाद प्राप्त हो जाए तो ये बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ ये है कि आप जिस कार्य के लिए निकले हैं वो कार्य अवश्य ही सफल होगा। उस कार्य में आपको सफल होने से कोई नहीं रोक पाएगा।
आठवा संकेत
आठवा संकेत घर की छत पर कोयल का बोलना भी एक शुभ संकेत होता है. ऐसा होने पर आपके धन में वृद्धि हो सकती है। कछुआ का दिखाई देना शुभ संकेत होता है। भगवान विष्णु ने कच्छप अवतार लिया था. कछुआ आपको सपने में दिखाई देता है तो यह अच्छे भाग्य का संकेत है। बंद किस्मत के दरवाजे जल्द खुल सकते हैं।
नौवा संकेत
नौवा संकेत संध्या काल के समय जल से या दूध से भरा पात्र किसी के द्वारा आपको प्राप्त हो या कोई मीठी वस्तु आपको प्राप्त हो जाए तो ये संकेत भी आपके जीवन में शुभ समय के आगमन को सूचित करते हैं। तो दोस्तों ये थे वो कुछ संकेत जो मनुष्य को ईश्वरीय कृपा प्राप्त होने का संकेत देते हैं। अगर आपको ऐसे संकेत मिलते हैं तो comment में अवश्य बताएं।
आज के लिए बस इतना ही। comment में जय श्री कृष्णा लिखना ना भूलें। धन्यवाद!