By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Climax NewsClimax NewsClimax News
  • Home
  • बॉलीवुड
  • अजब-गजब
  • साउथ सिनेमा
  • भोजपुरी
  • टेलीविज़न
  • बायोग्राफी
  • बॉक्स ऑफिस
Search
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise
© 2024 Climax News. Ganifilms. All Rights Reserved.
Reading: रामायण के सभी प्रसिद्द कलाकार 2024 में कैसे और कहाँ हैं? | Ramanand Sagar Ramayan All Famous Actors
Share
Notification Show More
Aa
Climax NewsClimax News
Aa
Search
  • Categories
    • बॉलीवुड
    • अजब-गजब
    • साउथ सिनेमा
    • भोजपुरी
    • टेलीविज़न
    • बायोग्राफी
    • बॉक्स ऑफिस
Follow US
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise
© 2023 Climax News. Ganifilms. All Rights Reserved.
टेलीविज़न

रामायण के सभी प्रसिद्द कलाकार 2024 में कैसे और कहाँ हैं? | Ramanand Sagar Ramayan All Famous Actors

रामायण में किरदार निभाने वाले टीवी कलाकार वर्तमान में क्या कर रहे हैं? कौन अभी जीवित है और कौन नहीं? जानने के लिए इस लेख को पूरा जरूर पढ़िएगा।

Amit Gupta
Amit Gupta
Share
SHARE

Ramanand Sagar Ramayan: दोस्तों रामानंद सागर की रामायण सीरियल को बने हुए लगभग 37 साल हो गए हैं, जैसी लोकप्रियता उस समय पर थी, वैसी ही लोकप्रियता आज भी बरक़रार है। यह सीरियल उस समय दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था, जिसने सफलता के सारे रिकार्ड्स तोड़ दिए थे। आज के समय में दूरदर्शन के अलावा यह सीरियल दुसरे चैनलों पर लगातार प्रसारित होता रहता है, लेकिन ताज्जुब की बात अभी भी इसको देखने वालों की कोई कमी नही है, बच्चे-बुढे-जवान सभी इस सीरियल को बड़े चाव से देखते हैं।

Contents
अरुण गोविल (भगवान राम)दीपिका चिखलिया (माता सीता)सुनील लहरी (लक्ष्मण)स्व. अरविंद त्रिवेदी (रावण)स्व. दारा सिंह रंधावा (हनुमान जी)स्व. मूलराज रजदा (राजा जनक)स्व. संजय जोग (भरत)स्व. अजय अरोरा (मेघनाथ)स्व. बाल धुरी (राजा दशरथ)स्व. जय श्री गणकर जी (माता कौशल्या)स्व. विभूति दवे जी (त्रिजटा)स्व. मुकेश रावल जी (विभीषण)स्व. ललिता पवार जी (मंथरा)स्व. नलिन दवे जी (कुम्भकर्ण)समीर राजदा (शत्रुघ्न)बसीर खान (अंगद)पद्मा खन्ना जी (माता कैकेयी)अंजलि व्यास जी (उर्मिला)रेनू धारीवाल जी (शूर्पनखा)स्व. सरिता देवी जी (माता शबरी)अपराजीता भूषण जी (मंदोदरी)श्याम सुंदर कलानी जी (सुग्रीव)श्रीकांत राज शेखर उपाध्याय जी (जामवंत)
Ramayan Poster

ऐसे में आपके मन में कभी न कभी यह ख्याल जरूर आया होगा कि रामायण में किरदार निभाने वाले टीवी कलाकार वर्तमान में क्या कर रहे हैं? कौन अभी जीवित है और कौन नहीं? तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको इन कलाकारों के बारे मैं विस्तार से बताने वाला हूँ। जानने के लिए इस लेख को पूरा जरूर पढ़िएगा।

अरुण गोविल (भगवान राम)

दोस्तों अरुण गोविंल जी ने रामायण के मुखिय पात्र ‘श्री राम जी’ का किरदार निभाया था। अरुण गोविल को आजकल नाम से तो बहुत कम लोग जानते हैं लेकिन श्रीराम के नाम से हर कोई जानता है, क्योंकि रामानंद सागर द्वारा बनाई गई संपूर्ण रामायण में अरुण गोविल ने श्रीराम का किरदार इतना जबरदस्त तरीके से निभाया है कि उसे कोई भूल नहीं सकता। अरुण गोविल का जन्म सन 12 जनवरी 1958 को रामनगर मेरठ उत्तर प्रदेश में हुआ था। इनकी पत्नी का नाम श्री लेखा गोविल है। इनके बेटे का नाम अमल गोविल है और बेटी का नाम सोनिका है। वर्तमान में इनकी उम्र 67 साल है, वे अब तक भगवान राम की छवि से बाहर नहीं निकल पाए है, शो के प्रसारण के 37 साल बाद भी अरुण गोविल को आज भी TV के श्रीराम के रूप में ही पहचाना जाता है।

Arun Govil Ji

हालांकि वे एक्टर नहीं बनना चाहते थे, उनका सपना तो बिजनेसमेन बनने का था और इसी सपने के साथ वे मुंबई पहुँचे थे। एक इंटरव्यू के दौरान खुद अरुण ने बताया था कि ‘श्रीराम’ का किरदार निभाने के बाद लोग उन्हें असल में भगवान राम मानने लगे थे, वे जहाँ जाते लोग उन्हें देखकर हाथ जोड़ने लगते और उनके पैर छूने लगते थे। TV पर रामायण सीरियल देखते समय लोग अगरबत्ती तक जलाने लगे थे, इतना ही उन्हें फिल्मों में भी इसी तरह के रोल ऑफर होने लगे थे, जिसकी वजह से उन्होंने एक्टिंग से दुरी बना ली थी। आज वे खुद का प्रोडक्शन संभाल रहे हैं।

दीपिका चिखलिया (माता सीता)

दीपिका चिखलिया जी ने ‘माता सीता’ की किरदार निभाया था, दीपिका चिखलिया का जन्म 29 अप्रैल 1965 को मुंबई में हुआ। वर्तमान में इनकी उम्र 60 वर्ष है। इनके पति का नाम हेमंत टोपीवाला है। दीपिका चिखलिया राजनीति से भी संबंध रखती हैं, इन्होंने 1991 में बीजेपी पार्टी से बड़ोदरा गुजरात में सांसद रह चुकी है। करोड़ों दिलों में दीपिका चिखलिया की छवि अब भी सीता के रूप में बनी हुई है।

दीपिका चिखलिया जी

सुनील लहरी (लक्ष्मण)

सुनील लहरी जी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था। सुनील लहरी का जन्म 9 जनवरी 1961 को मध्यप्रदेश के दमोह में हुआ था। वर्तमान में सुनील लहरी की उम्र 64 वर्ष है। इनकी किसी कारणवश दो शादियाँ हुई है जिनका नाम राधा सेन और भारतीय पाठक है। वर्तमान में सुनील लहरी का अपना प्रोडक्शन हाउस है।

सुनील लहरी जी

स्व. अरविंद त्रिवेदी (रावण)

दोस्तों अरविंद त्रिवेदी ने ‘रामानंद सागर रामायण’ में रावण का किरदार निभाया था। इन्होंने इतनी अच्छी एक्टिंग की थी, लगा जैसे सच में रावण धरती पर आ गया हो, उन्हौने रावण के किरदार को जिवंत कर दिया था। अरविंद त्रिवेदी का जन्म 8 नवंबर 1938 को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। लेकिन बहुत दुःख की अब वो हमारे बीच नही हैं। 2021 को बयासी वर्ष की उम्र में इनकी मृत्यु हो गई। भगवान इनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

स्व. अरविंद त्रिवेदी जी

स्व. दारा सिंह रंधावा (हनुमान जी)

दारा सिंह रंधावा ने हनुमान जी का किरदार निभाया था। इन्हौने हनुमान का किरदार इस तरह से निभाया था की लोग इनके पाँव छूते थे, उनसे आशीर्वाद लेते थे। दारा सिंह का जन्म 19 नवंबर 1928 को ग्राम रतनगढ़ गुरदासपुर जिला पंजाब में हुआ था। बहुत दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि दारा सिंह की मृत्यु 12जुलाई 2012 को मुंबई में हो चुकी है। दारा सिंह ने दो बार विवाह किया था। इनकी पहली पत्नी वचनों कौर की मृत्यु 1952 में हुई। उसके बाद 1961 में दूसरा विवाह सुरजीत कौर के साथ किया।

स्व. दारा सिंह रंधावा जी

स्व. मूलराज रजदा (राजा जनक)

मूलराज रजदा ने रामायण में माता सीता के पिता जनक जी का किरदार निभाया था। इनका जन्म 13 नवंबर 1931 में हुआ था। मूलराज रजदा की मृत्यु तेईस सितंबर दो हजार बारह को हो चुकी है।

स्व. मूलराज रजदा जी

स्व. संजय जोग (भरत)

दोस्तों संजय जोग जी ने रामायण में भरत का किरदार निभाया था। संजय जोग का जन्म 24 सितंबर 1955 में हुआ था। बहुत दुखद बात संजय जोग जी की मृत्यु 27 नवंबर 1995 को हो चुकी है।

स्व. संजय जोग जी

स्व. अजय अरोरा (मेघनाथ)

विजय अरोड़ा ने रामायण में लंकापति रावण का सबसे बड़ा पुत्र मेघनाथ का किरदार निभाया था। विजय अरोड़ा का जन्म भारत देश के पंजाब के अमृतसर में 27 दिसंबर 1944 को हुआ था और इनकी मृत्यु 62 वर्ष की उम्र में 2 फरवरी 2007को हो चुकी है भगवान इनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

स्व. अजय अरोरा जी

स्व. बाल धुरी (राजा दशरथ)

राजा दशरथ का किरदार बाल धुरी ने निभाया था ,बाल धुरी का जन्म 1944 में हुआ था। इनकी मृत्यु 76 वर्ष की उम्र में 2020 को हो चुकी है।

स्व. बाल धुरी जी

स्व. जय श्री गणकर जी (माता कौशल्या)

श्री राम की माता कौशल्या का किरदार जय श्री गणकर जी ने निभाई थी। जय श्री गडकर का जन्म 21 फरवरी 1942 में हुआ था। और इनकी मृत्यु 29 अगस्त 2008 को मात्र 66 वर्ष की उम्र में हो गई।जिन्होंने राजा दशरथ का किरदार निभाया था वहीं इनके रियल लाइफ में भी पति है।

स्व. जयश्री गडकर जी

स्व. विभूति दवे जी (त्रिजटा)

दोस्तों त्रिजटा को तो आप जानते ही होंगे, ये है जिन्होंने लंका में माता सीता के रखवाली में थी रामायण में विभूति दवे जी ने त्रिजटा का किरदार निभाई विभूति दवे का निधन 13 अगस्त 2006 को हार्ट अटैक के कारण हो चुका है।

स्व. विभूति दवे जी

स्व. मुकेश रावल जी (विभीषण)

विभीषण का किरदार मुकेश रावल जी ने निभाया था। इनका जन्म सन 1951 में हुआ था । मुकेश रावल की मृत्यु 65 की आयु में 15 नवंबर 2016 को हो गया था इनकी पत्नी का नाम सरला रावल है।

स्व. मुकेश रावल जी

स्व. ललिता पवार जी (मंथरा)

मंथरा की भूमिका अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस ललिता पवार ने निभाई थी इनका जन्म 18 अप्रैल 1916 में हुआ था। इनकी मृत्यु बयासी वर्ष की आयु में 24 फरवरी 1998 को हो चुकी है।

स्व. ललिता पवार जी

स्व. नलिन दवे जी (कुम्भकर्ण)

कुम्भकर्ण की भूमिका नलिन दवे जी ने निभाया था। इनका जन्म सन 1940 में हुआ था। इनकी मृत्यु मात्र 50 वर्ष की उम्र में 1990 में हो चुका है।

स्व. नलिन दवे जी

समीर राजदा (शत्रुघ्न)

समीर राजदा ने शत्रुघ्न का किरदार निभाया था। समीर राजदा जी का जन्म 20 अप्रैल 1963 को हुआ था वर्तमान में इनका उम्र 62 साल है।

समीर राजदा

बसीर खान (अंगद)

बसीर खान जी ने रामायण में अंगद की भूमिका निभाई थी।

बसीर खान

पद्मा खन्ना जी (माता कैकेयी)

माता कैकेयी का किरदार पद्मा खन्ना जी ने निभाया था, वर्तमान में इनकी उम्र 76 वर्ष है।

पद्मा खन्ना जी

अंजलि व्यास जी (उर्मिला)

उर्मिला का किरदार अंजलि व्यास जी ने निभाई थी।

अंजलि व्यास जी

रेनू धारीवाल जी (शूर्पनखा)

शूर्पनखा का किरदार रेनू धारीवाल जी ने निभाई थी।

रेनू धारीवाल जी

स्व. सरिता देवी जी (माता शबरी)

माता शबरी का किरदार सरिता देवी जी ने निभाई थी।

स्व. सरिता देवी जी

अपराजीता भूषण जी (मंदोदरी)

रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार अपराजीता भूषण जी ने निभाई थी।

अपराजीता भूषण जी

श्याम सुंदर कलानी जी (सुग्रीव)

सुग्रीव का किरदार श्याम सुंदर कलानी जी ने निभाया था।

श्याम सुंदर कलानी जी

श्रीकांत राज शेखर उपाध्याय जी (जामवंत)

अब आखरी में रामायण के उस किरदार के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने रामभक्त भक्त हनुमान को उनकी शक्तियाँ याद दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। श्रीकांत राज शेखर उपाध्याय जी ने जामवंत का किरदार निभाया था। इनका जन्म उत्तरप्रदेश भदई के ज़िले के हरिहरपुर गाँव में हुआ था।

श्रीकांत राज शेखर उपाध्याय जी

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा कमेन्ट करके जरूर बताएं …… जय श्री राम

You Might Also Like

आज कहां हैं ये बाल कलाकार? और कैसे दिखते हैं ये स्टार किड्स? Where are these star kids today? And how do they look

ये बॉलीवुड सुपरस्टार्स हैं जमीन से जुड़े हुए || These Bollywood Superstars are Down to Earth.||

बॉलीवुड सुपरस्टार जिन्होंने टीवी विज्ञापनों से अपना करियर शुरू किया। Bollywood Superstars Who Started Their Careers With TV Ads.

7 प्रसिद्ध लोग जो हिंदू धर्म में परिवर्तित हुए || 7 Famous People Convert To Hinduism ||

गरीबी कि वजह से फिल्मो में आने वाली ‘लड़की’ कैसे बनी टॉप कि अभिनेत्री। Untold Story of Rani Mukherjee

TAGGED: arun govil, jai shree ram, ramanand sagar, ramayan, shri ram

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Amit Gupta
Follow:
अमित गुप्ता पिछले 12 वर्षों से मीडिया फिल्ड में कार्यरत हैंl उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत फिल्म प्रोडक्शन असिस्टेंट के रूप में की थी और बहुत ही जल्द उन्होंने डिजिटल मीडिया में काम करना आरंभ कर दिया। जहां तक हॉबीज की बात है तो अमित घूमने-फिरने और मौज-मस्ती करने की शौकीन हैं, उन्हें फैमिली के साथ आउटिंग करना बहुत पसंद है। इसके अलावा म्यूजिक और रीडिंग का भी उन्हें क्रेज है। फिलहाल वे अपने Youtube चैनल और ब्लॉग पे काम करते हैंl
Previous Article अच्छा हुआ ये खतरनाक जीव पहले ही विलुप्त हो गए । 4 of the Most Dangerous Extinct Animals
Next Article Disha Patani की हैरान कर देने वाली सच्चाई / Disha Patani Life Story, Lifestyle, Biography
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

कैल्शियम की कमी नही होने पर क्या खाना चाहिए || What to eat to avoid calcium deficiency.||
बॉलीवुड July 13, 2025
हर्बल उपचार से दूर करें घुटने के दर्द | Get rid of knee pain with herbal remedies.
स्वास्थ्य July 10, 2025
दुनिया के सबसे आश्चर्यजनक जीव | Weird animals that are now extinct
अजब-गजब बायोग्राफी July 7, 2025
नीता अंबानी के 10 सबसे महंगे और अजीब शौक | 10 most expensive hobbies of Nita Ambani
अजब-गजब बायोग्राफी बॉलीवुड July 5, 2025
Climax NewsClimax News
Follow US
© 2024 Climax News. Ganifilms. All Rights Reserved.
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?