Quick Relief Home Made Constipation Medicine: Constipation, Indigestion ka illaj
दोस्तों क्या आपको भी सुबह फ्रेश होने के दौरान पेट अच्छे से साफ नही होता, मल त्याग करते समय अधिक बल का प्रयोग करना पड़ता, आपके पेट में दिनभर दर्द बना रहता है, अगर आप भी ऐसे ही परेशानी से गुजर रहे हैं तो समझिये आप कब्ज से पीड़ित हैं
कब्ज होने पर पेट दर्द, पेट में जलन और पेट भरी रहने की समस्या तो रहती ही है लेकिन कब्ज का डायरेक्ट असर लीवर पर पड़ता है, जिससे लीवर धीरे धीरे कमजोर होने लगता है और खाने को अच्छे स डाईजेस्ट नहीं कर पाता, इससे पेट में वसा बढ़ने लगता है और मोटापे के शिकार होने लगते हैं
लीवर के सही से वर्क नहीं करने के कारण इसका असर हमारी स्किन पर और हमारी बालों पर पड़ता है, स्किन सुझा सुझा सा दिखने लगता है और बाल भी तेजी से झड़ने लगते हैं
अगर इसका इलाज न किया जाये तो इससे जो आपका आंत है उसमे सुजन आ सकती है और आंत के अन्दर जो खून की नसे होती है उन नसों के अन्दर सुजन आ सकती है इसके अलावा आपके आंत के अन्दर ज़ख्म हो सकते हैं
आयुर्वेद में भी साफ अक्षरों में लिखा गया है कि जिसका पेट साफ है वह हमेशा स्वस्थ रहता है
रोजाना सुबह खाली पेट लो जीवन भर मोटापा, अपच, शरीर में खाना नही लगता हो, कब्ज का जड़ से इलाज
आइये अब जानते हैं कब्ज होने के कारणों के बारे में ….
दोस्तों कब्ज होने के प्रमुख कारणों में डेली रूटीन में योगा, एक्सरसाइज़ न करना या शारीरिक मेहनत न करना भी कब्ज की प्रोब्लम को पैदा कर सकता है इसके अलावा कब्ज होने के कारणों में स्ट्रेस भी एक बड़ा कारण है जिनको मेंटल टेंशन होती है कोई तनाव होता है, तो उन्हें भी कब्ज की प्रोब्लम हो सकती है
शरीर में पानी की कमी भी कब्ज का कारण हो सकता है, आपने यह सुना होगा कि हमारे शरीर को पानी की कितनी जरुरत होती है, यह हमारी बॉडी को डीहाईड्रेड से बचाने के साथ साथ एनेर्जी भी देता है लेकिन जब हम पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते है तो यह कब्ज सहित बहुत सारी बिमारियों का कारण बन जाता है
हम सभी लोगों का शरीर एक विशेष प्रकार के खाने का आदि होता है ऐसे में जब हम शरीर में अलग अलग तरह का भोजन करते हैं तो ऐसे में कब्ज होने के चांसेस बढ़ जाते हैं
इसके अलावा कब्ज की प्रोब्लम उन लोगो में ज्यादा देखी जाती है जो ज्यादा मात्रा में डेयरी उत्पादों का सेवन करते हैं
कुछ लोग क्या करते हैं जब उन्हें मल त्यागने फिलिंग आती है तो वह इसे रोक लेते हैं जिसकी वजह से जो मल है अन्दर सख्त हो जाता है जिसकी वजह से कब्ज पैदा हो जाती है
आइये अब में आपको बताता हूँ घरेलु उपायों के बारे में जिसके इस्तेमाल से आप कब्ज की प्रोब्लम को जड़ से ख़तम कर सकते हो
दोस्तों इस घरेलु उपाय को बनाने के लिए सबसे पहले हम लेंगे अजवाइन, अजवाइन आंत के अन्दर सख्त हुए मल सॉफ्ट कर देती है जिससे मल आसानी से पास हो जाएगी
अब दूसरा इन्क्रिडेट लेंगे जीरा, जीरा डाईजेस्टिव एंजाइम्स यानि कि जो पाचक रस होते हैं इन्हें ज्यादा मात्रा में पैदा करता है, इससे पाचन अच्छे तरीके से होता है और दूसरा कब्ज दूर होती है
इसमें हम अगली चीज लेंगे सौंफ…..सौंफ भी पाचन को बेहतर बनाती है और जो बोवेल प्रोसेस होता है उसे सुधारती है यानि जो मोशन पास करने का प्रोसेस है उसे तेज करती है
अब हम लेंगे काला नमक काला नमक भी मल को सॉफ्ट करता है, जिससे मल आसानी से पास हो जाता है और कब्ज की प्रोब्लम को दूर करने में हेल्प करती है
आइये अब जानते हैं इस नुस्खे को बनाना कैसे है ?
सबसे पहले आप दो चम्मच अजवाइन ,2 चम्मच जीरा लें और आपस में मिक्स कर लें अब इसको पैन पर भुन लें भूनने के बाद इसे ठंडा होने दें ……ठंडा होने के बाद इसमें आप 1 चम्मच सौंफ और आधा चम्मच काला नमक मिलाये, इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और इसे ग्राइंड करके इसका एक पावडर तैयार कर लें
इस चूर्ण का आधा चम्मच 1 ग्लास गुनगुने पानी में घोल लें, इसका सेवन आप रात का खाना खाने के 1 घन्टे के बाद इस पानी को आप घूंट घूंट कर आराम आराम से पी लें
जब आप सुबह उठंगे तो आपको अच्छे से प्रेशर बनेगा और आपका पेट पूरी तरह से एक ही बार में साफ हो जायेगा आपको टॉयलेट में ज्यादा टाइम तक बैठने की बिलकुल भी जरुरत नहीं पड़ेगी
जो भी खाओगे शरीर में लगेगा | How to improve digestive system
इसके अलावा कब्ज की प्रोब्लम होने पर क्या न करें …
रात के खाने में ज्यादा मैदा, जंक या प्रोसेस्ड फूड न लें इनमें फाइबर नहीं होते, इससे आपको कब्ज की प्रोब्लम हो सकती है
आयरन और कैल्शियम सप्लीमेंट्स भी रात को न लें, इनके कारण भी कब्ज की प्रॉब्लम हो सकती है
देर रात तक शराब या सिगरेट न पियें देर रात तक शराब या सिगरेट पीने से बॉडी में पानी की कमी हो जाती है जिससे कब्ज हो सकती है
लेट नाइट में चाय या कॉफी पीने से भी डाइजेशन खराब हो सकता है कब्ज हो सकती है
ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट न लें, इससे भी कई लोगों को कब्ज और पेट में गैस बनने की प्रॉब्लम हो सकती है
