Muscle Pain.:-दोस्तो आज में आपको बताने जा रहा हूँ अगर आपको रोजाना मसलपेन होता है। यानि की मांसपेशियों में रहता है तो इसके क्या कारण है। ये दर्द हमारे शरीर पर क्यों होता है साथ ही ये भी बताऊंगा इसको कैसे दूर करें।
मांसपेशियों में दर्द हो सकता है कई बीमारियों का कारण, लक्षणों को पहचानकर करे सही इलाज।
हम अपने डेली लाइफ में कभी न कभी बॉडी में होने वाले दर्द को फेस करते हैं। जैसे आपके हाथों, पैरों, जोड़ों, मांसपेशियों में दर्द और ये बहुत तखलीफ़ देह होता है कोई भी काम करने में बहुत परेशानी होती है। एक्चुअली देखा जाए तो मांसपेशियों में दर्द तभी होता है। जब कोई ज्यादा शारीरिक श्रम कर लेता हैं जिम में ज्यादा वर्कआउट करता हैं। लेकिन ये दर्द कम टाइम के लिए होता है कुछ समय बाद ठीक हो जाता है इसमें चिंता वाली कोई बात नहीं है।
इसके अलावा मांसपेशियों में दर्द के कई गंभीर कारण होते हैं और हमें इसको जानना बहुत जरुरी है। क्योंकि यह दर्द बार बार और लागातार होता है। अगर हमें इसके कारणों का सही पता नहीं होगा। तो हम इसका इलाज नहीं कर पाएंगे और ये दर्द धीरे धीरे बढ़ता जायेगा।
अगर आप लोग भी ऐसे ही मसलपेन, कन्धों का दर्द, जोड़ों के दर्द,पीठ दर्द और मांसपेशियों में दर्द को फेस कर रहे हो तो आप समझ जाइये की आपकी बॉडी में ऐसे पोषक तत्व की कमी है जिनका बॉडी में होना बहुत जरुरी है। अगर इनकी कमी हमारी बॉडी में हो जाए तो हमारे मांसपेशियों में मसल में पेन होने लगता है।
दोस्तो ऐसी तीन चीजें हैं जिसकी कमी अगर बॉडी में हो जाती है। तो ये पेन होने लगता है वो तीन चीजों में पहली चीज है। पोटेशियम दूसरी है विटामिन डी और तीसरा है। मग्निशियम,अगर हमारे शरीर में पोटेशियम, विटामिन डी और मग्निशियम की कमी हो जाए तो मांसपेशियों में दर्द होने लगता है। मैग्नीशियम की कमी से टाइप2 डायबिटीज और ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना हो सकती हैं।
वैसे तो ऐसे बहुत से विटामिन्स और मिनरल्स हैं जो हमारी बॉडी के लिए जरुरी होती हैं।
लेकिन मसल्स पेन को दूर करने के लिए पोटेशियम, विटामिन डी और मग्निशियम का होना बहुत जरुरी है। ये तीनो चीजें बॉडी में होने वाले दर्द को दूर करते हैं। हड्डियों को मजबूत बनाती है। ऐठन से बचाती हैं इसके लिए आपको अपने डेली लाइफ में ऐसी डाईट लेनी चाहिए। जिसमे ये तीनो चीजें एड रहे।
इसके अलावा विटामिन डी के लिए आप सूरज की धुप ले सकते हैं। इसके अलावा पोटेशियम और मग्निशियम के लिए आप चकुंदर, तरबूज, पपीता केला खाइए। इसमें बहुत सारा पोटेशियम और मग्निशियम होता है। नारियल पानी में भी बहुत सारा पोटेशियम होता है।
शकरकंद, संतरे का जूस, बादाम और काजू, हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, कद्दु के बीज, सोया मिल्क, काले बीन्स, पीनट बटर, मूंगफली, गेहूं की ब्रैड, एवोकाडो, रोस्टेड आलू, ब्राऊन राइस, दही, ओट्स, फलियां व फलों आदि में मैग्नीशियम भरपूर पाया जाता है। इसलिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
अब जानते हैं मसल्स पेन होने के दुसरे वजह के बारे में, तो जब हमारा बॉडी डी हाईडरेशन हो जाता। यानि हमारी बॉडी में पानी की कमी हो जाए तो मसल पेन होता है, हर किसी को रोजाना 3 लीटर पानी जरुर पीना चाहिए। जब किसी इन्सान की बॉडी डी हाईडरेशन रहती है। तो उसे सिर दर्द थकान, मांसपेशियों में दर्द स्टार्ट हो जाता है।
तीसरी चीज है तनाव दोस्तो जब हम अपने लाइफ में ज्यादा तनाव में राहते हैं तो मानसिक के अलावा शारीरिक तौर पर इफ़ेक्ट करती है। जो इन्सान बहुत ज्यादा स्ट्रेस बहुत ज्यादा थकान में रहता है। उनमे हमेशा मसल पेन की शिकायत रहती है तो इसलिए जितना हो सके तनाव से बचें। हर स्थिति में कूल रहने की कोशिश कीजिये।
दोस्तो मसल पेन होने का मुख्य कारण नींद पूरी न होना भी होता है। खासकर शहर के लोग लेट नाईट सोते हैं सुबह जल्दी उठकर ऑफिस चले जाते हैं। जिससे उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती जबकि हर इन्सान को 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेना चाहिए और नींद पूरी नहीं होने की वजह से मांसपेशियों में दर्द रहता है। इसलिए आप पर्याप्त नींद जरुर लें।