Eat these things after soaking them in water overnight, many diseases will stay away from you.
Eat these things after soaking them in water overnight, many diseases will stay away from you.: दोस्तों ऐसे कई खाने कि चीजे हैं जिन्हें रात को भिगोकर सुबह खाना फायदेमंद होता है| सुबह के समय इन्हें खाली पेट खाने से शरीर को उर्जा मिलती है और पेट से जुडी कई सारी समस्या से राहत भी मिल जाती है|
इतना ही नहीं इन चीजो का सेवन करने से इम्युनिटी सिस्टम को भी मजबूती प्रदान होती है , तो आइये जानते है ऐसी कौन सी है वो चीज जिन्हें सुबह के समय उत्तम माना जाता है|
1. काला चना (Black Gram)
काले चने बहुत पौष्टिक होते हैं और इनमे फाईबर्स और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है इन्हें खाने से शरीर में उर्जा का स्तर सही बना रहता है , शरीर में कमजोरी रहने वाले लोग काले चने का सेवन करें साथ ही यह मोटापे को कंट्रोल करता है |
हड्डियों को मज़बूत करता है ,चेहरे से झुर्रियों को हटाने के साथ त्वचा को स्वस्थ और सुन्दर बनाता है, पाचन सबंधी समस्या को दूर करता है गर्भवती महिलाओ के लिए काले चने का सेवन लाभदायक होता है, गर्भावस्था के दौरान काले चने का सेवन बच्चे को कई प्रकार के संक्रमण से बचाने में मदद करता है |
2. बादाम (Almond)
बादाम में पोषक तत्व जैसे विटामिन-ई, डायट्री फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन पाया जाता है| इसमें मौजूद मैग्नीज़ हड्डियों में मजबूती लाता है और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है| ये उच्च रक्तचाप की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए काफी लाभकारी होते हैं|
ये मांसपेशियों और नर्व को सही ढंग से काम करने में भी मददगार हैं| ऐसी ही कई वजहों के कारण इन्हें सुपरफूड कहा जाता है, यदि आप रोज सुबह भीगे हुए बादाम खाएंगे तो आपकी चर्बी तेजी से घटेगी।
ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मौजूदा मोनोसेच्युरेटेड फैट आपकी भूख को रोकने और पेट को लंबे समय तक भरे रहने का एहसास दिलाता है। कब्ज़ से राहत दिलाता है। बादाम का सेवन करने वालों को हृदयाघात का खतरा 50 फीसदी तक कम होता है। यदि आप रोज सुबह भीगे हुए बादाम खाएंगे तो आपकी चर्बी तेजी से घटेगी।
3. मेथी दाना (Fenugreek Seeds)
मेथी दाना में फाईबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है और ये डाईबिटिज़ के रोगियों के लिए काफी गुणकारी होती है, यह त्वचा पर आने वाले बुढ़ापे के लक्षणों से छुटकारा दिलाता है। झुर्रियों के अलावा मेथी अपने एंटी इम्फ्लेमेटरी गुणों के कारण फोड़े अक्जिमा एवम जली हुयी त्वचा को ठीक करने में भी उपयोगी है।
अधिक मात्रा में प्रोटीन होने कि वजह से मेथी बालों के विकास के लिए भी बहुत अच्छा होता है यह बालों को घाना करने के साथ साथ स्वस्थ और मज़बूत भी बनता है| शिशुओं को स्तनपान करा रही महिलाओं के लिए मेथी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, यह दूध उत्पादन को बढाने का अच्छा स्रोत है|
4. खसखस (Poppy Seeds)
खसखस को सेहत कि दृष्टी से काफी फायदेमंद माना जाता है और इसे खाने से वजन कम करने करने में मदद मिलती है कब्ज़ कि समस्या से छुटकारा दिलाने में हमारी मदद करता है अगर आप अनिद्रा से परेशान है, तो खसखस का सेवन करे अच्छी नींद आयेगी|
हड्डियों मजबूत होती है, मुंह के अल्सर में भी फायदा करता है| इसके सेवन से मानसिक शक्ति में वृद्धि होती है दिमाग तेज होता है| अस्थमा पथरी के बीमारी में भी फायदेमंद होता है साथ ही रोग प्रतिरोधक को स्ट्रोंग करता है|
5. अलसी (Flaxseed)
अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है रात को इसे भिगोकर सुबह इसका सेवन करने से बेड कोलेस्ट्राल कम हो जाता है औए ऐसा होने से दिल सही से काम करता है| इसे खाने से हार्ट अटैक आने कि संभावना भी कम हो जाती है|
मोटापा कम करता है, हारमोंस को मैनेज करंता है ह्रदय रोग के खतरे को काफी हद तक कम करता है, मधुमेह रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है, शरीर में होने वाला कैसा भी दर्द हो आराम दिलाता है|
6. किशमिश (Raisin)
किशमिश का सेवन हमारे शरीर को बहुत फायदा करता है अगर शरीर में खून की कमी है तो आज से ही किशमिश खाना शुरू कर दें खून कि कमी पूरा करता है चेहरे में झुर्रियां किल मुहांसे आने से रोकता है, तथा लम्बे समय तक त्वचा को जवां बनाये रखता है |
भीगे हुए किशमिश में आयरन, पोटाशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा इसमें नेचुरल शुगर होती है जो नुकसान नहीं पहुंचाती। हाई ब्लड प्रेशर के लिए यह सबसे अधिक फायदेमंद है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इसमें पाया जाने नाला पोटैशियम तत्व हाइपरटेंशन से बचाव करता है। किशमिश का नियमित मात्रा मे सेवन करने से डाइजेशन की समस्या से राहत मिलती है|