Benefits of Kalonji Oil:कलौंजी के तेल के फायदे
आज के इस ख़ास आर्टिकल में आपको कलौंजी के तेल के फायदों के बारे में बताने वाला हूँ। जिसे मंग्रेल और English में ब्लेक सीड भी कहा जाता है, जो आपके शरीर के हर परेशानी को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद हैं। आपको मालूम होगा कलौंजी का इस्तेमाल हमारे बड़े बुजुर्ग आज से नहीं बल्कि दो हजार सालों से करते आ रहे हैं। आयुर्वेद की किताब अष्टांग हृद्यम जिसे महर्षि वाग्भट जी ने लिखा है उन्हौने इसके फायदों के बारे में बहुत अच्छे से बताया है। उनके अनुसार कलौंजी औषधीय गुणों से भरपूर होती है यह हमारे शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
कलौंजी के लिए एक कहावत बहुत मशहूर है.. मौत को छोड़कर हर मर्ज की दवा है कलौंजी और कलौंजी का तेल। कलौंजी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-फंगल, एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एनाल्जेसिक (दर्द को कम करने वाला) गुण पाया जाता है।
इसके अलावा आयरन, सोडियम, कैल्शियम, पोटेशियम और फाइबर होता है। यह एमिनो एसिड और प्रोटीन से भरपूर होता है यही वजह है कि आजकल की दवाओं में इसका इस्तेमाल बहुत होता जा रहा है।
कलौंजी के तेल में दो बहुत ही प्रभावकारी तत्व होते हैं थाइमोक्वीनोन और थाईमोहाइड्रोक्वीनोन, इसमें एक विशेष प्रकार का हीलिंग पावर होती है ये दोनों तत्व मिलकर के शरीर में होने वाली तमाम बिमारियों से लड़ने और शरीर को हिल करने में काफी मदद करते हैं।
आइये अब जानते हैं इस कलौजी तेल के बेहतरीन फायदों के बारे में …..
दोस्तों डाइबिटीज के पेशेंट को अपने ब्लड शुगर को मेंटेन रखने के लिए न जाने कितनी चीजों को खाना छोड़ता पड़ता है। इसके लिए हर रोज दवाई खानी भी पड़ती है और दवाई शुगर लेवल को मेंटेन करती है, लेकिन शरीर के दुसरे अंगो को ख़राब करती है ये अभी पता नहीं चलेगा लेकिन जब 5 6 साल बीतेंगे तब पता चलेगा कि शुगर को सही करते करते हमने अपनी पूरी बड़ी ख़राब कर लिया। शुगर को सही करने के लिए दवाई मत खाइए कलौंजी का सेवन हर रोज सुबह गरम पानी के साथ कीजिये जो काम आपकी दवाई करती है यानि शुगर लेवल मेंटेन रखती है वही काम कलोजी करेगी।
दांतों में दर्द के लिए कलौंजी का तेल बहुत फायदा करता है, दांत का दर्द होने पर कलौंजी तेल की कुछ मात्रा को दर्द वाले जगह पर लगाने से तुरंत राहत का अनुभव होता है।
इसके अलावा कलौंजी के तेल से पथरी को भी ख़तम किया जा सकता है इसके लिए ढाई सौ ग्राम कलौंजी के पावडर में ढाई सौ ग्राम शहद मिला लीजिये इस मिश्रण की दो चम्मच सुबह 1 कप गर्म पानी में एक चम्मच कलौंजी का तेल डालकर सेवन करने से पथरी को जड़ से ख़तम किया जा सकता है।
बालों से रिलेटेड हर प्रोब्लम्स को दूर करने में कलौजी का तेल बहुत फायदा करता है, बालो की मजबूती के लिए स्केल्प का एलडी ओना बहुत जरूरी है, बालों की मजबूती से लेकर चमक तक में स्केल्प की भूमिका खास होती है क्योंकि आपके बाल स्केल्प के फ्लिकल्स में ही उत्पन्न होते हैं, रुसी, आयली और स्केल्प में खुजली से बालों के बढ़ने में प्रोब्लम आती है, फालिकल छिद्र ब्लाक हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में आप कलौंजी के तेल का इस्तेमाल कर सकते है। यह स्केल्प को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। कलौंजी का तेल स्केल्प में नमी बनाये रखता है, जिससे बाल मजबूत होते हैं।
इसके लिए आप एक चम्मच कलौंजी और चार चम्मच नारियल के तेल लें अब इन दोनों चीजों को धीमी आंच पर पका लें 5 -7 मिनट तक इसे गरम करने के बाद आप इस तेल को छान लें इस तेल में कलौंजी के सारे गुण आ जायेंगे, अब इसको ठंडा होने के लिए रख दें जब तेल हल्का ठंडा हो जाएँ तो उसमे थोड़ी सी मात्रा में एलोवेरा जैल मिला लें आपका मेजिकल आयल बनकर तैयार हो जायेगा।
इस तेल को रात को सोने से पहले अपने बालों में अच्छे से लगा लें ,और हलके हाथों से मालिश करें। कुछ ही दिनों के इस्तेमाल से आपको अपने बालों पर फर्क नजर आने लगेगा, बाल झड़ने बंद हो जायेंगे, साथ ही बाल काले घने और मजबूत होने लग जायेंगे।
इसके अलावा पिम्पल्स होने पर अक्सर हम लोग मार्किट में मौजूद महंगी महँगी फेस पैक या क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। हमें लगता है कि यह क्रीम या फेस पैक लगायेंगे तो हमारे पिम्पल्स चेहरे से बिलकुल ख़तम हो जायेंगे जबकि ऐसा होता नहीं है। पिम्पल्स से छुटकारा तभी मिलेगा जब आपके शरीर में खुन्न साफ होगा और यह काम कलौजी बखूबी करता है।
हेल्दी स्किन के लिए भी कलौंजी का तेल किसी चमत्कार से कम नहीं है। चाहे स्किन ऑइली हो, ड्राई हो या फिर कील-मुंहासे वाली, कलौंजी का तेल हर तरह की परेशानी में मदद करता है। स्किन पर कलौंजी का तेल इस्तेमाल करने के लिए आधा चम्मच तेल को एक कप सिरके या फिर नींबू के पानी में मिक्स कर लें और फिर रोजाना दिन में दो बार चेहरे पर लगाएं थोड़ी देर ऐसे ही रहने दें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें कुछ ही दिनों से आपकी स्किन ग्लोविंग हो जाएगी।
या आप सुबह उठकर एक चम्मच कलौंजी के तेल को गुनगुने पानी साथ मिलाकर सेवन कीजिये ऐसा करने से आपका ब्लड प्युरिफाई होगा। खून साफ होगा तो चेहरे पर पिम्पल्स की प्रोब्लम अपने आप खतम होने लगेगी, साथ ही आपका स्किन सुन्दर व चमकदार हो जायेगा।
इसके अलावा कलौजी का तेल पेट दर्द को कम करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, पेट दर्द से राहत पाने के लिए आधा चम्मच कलौंजी का तेल एक चौथाई चम्मच काला नमक को आधा ग्लास गर्म पानी में मिलाकर लेने से पेट के दर्द से तुरंत आराम मिलने लगेगा।
पुरुषों के अंदरूनी कमजोरी को दूर करने के लिए भी कलौंजी का तेल बहुत अच्छा होता है। स्वप्न दोष, स्तंभन दोष, नपुंसकता जैसे रोगों में एक कप सेब के रस में आधा चम्मच तेल मिलाकर दिन में दो बार 21 दिन तक पिएं. थोड़ा सा तेल गुप्तांग पर रोज़ मलने से इसका बहुत अच्छा रिजल्ट आता है।
स्त्रियों के रोग जैसे श्वेत प्रदर, रक्त प्रदर, डिलेवरी के बाद दुर्बलता व रक्त स्त्राव में कलौंजी का तेल काफी फायदेमंद होता है। थोड़े से पुदीने की पत्तियों को दो गिलास पानी में डालकर उबालें, आधा चम्मच कलौंजी का तेल डालकर दिन में दो बार पिएं बैंगन, अचार, अंडा और मछली से परहेज करें।
कलोंजी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स भविष्य में कैंसर के खतरे को कम करते हैं कलौंजी के तेल में एंटीट्यूमर गुण होते है, जो कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं और उन्हें नष्ट करता है यह कैंसर रोगियों में स्वस्थ कोशिकाओं की रक्षा करता है।
अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान है तो अब आपको टेंशन लेने की जरुरत नहीं है इसके लिए आप कलौंजी के तेल का इस्तेमाल करें वजन कम करने के लिए आधा चम्मच कलौंजी के तेल और 2 चम्मच शहद को मिक्स करके गुनगुने पानी के साथ दिन में तीन बार लें कुछ ही दिनों में आपको फर्क महसूस होने लगेगा,
दोस्तों कलौंजी के तेल को सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लेने से अर्थराइटिस ठीक हो जाती है, जोड़ों का दर्द, सूजन और पैरों में दर्द, कमर और कन्धों एडियो में दर्द कितना भी पुराना क्यों न हो इसके साथ ही यह गठिया के रोग को दूर करने में हेल्प करता है, इसके लिए आपको लेना है आधा चम्मच कलोंजी का तेल एक कप सिरका, दो चम्मच शहद इनको मिक्स करके दिन में दो बार अपने जोड़ों पर लगायें कुछ दिनों के इस्तेमाल से ही आपको आराम मिलने लगेगा।
कलौंजी का तेल सिरदर्द के इलाज में भी मदद करता है, सिरदर्द को कम करने के लिए माथे पर कलौंजी तेल का मसाज करना चाहिए, सिरदर्द को कम करने के लिए कलौंजी के तेल को आधा चम्मच दिन में 1 बार पीना फायदेमंद होगा,रोजाना कलौंजी का तेल लेने से माइग्रेन का इलाज में मदद मिलती है।
