Benefits of Drumstick.:- दोस्तों पुरुषों में कई ऐसी प्रोब्लम्स होती है, जो बाहर से नहीं दिखती हैं, क्योंकि वो समस्याएं गंभीर और अंदरूनी होती हैं। जिसके बारे में बात करने से भी हिचकते हैं। यह समस्याएं आगे चलकर किसी बीमारी का रूप ले लेती हैं। जिसका इलाज बहुत ही कठिन हो जाता है। हालांकि, अगर हम इन समस्याओं को लेकर एलर्ट रहें तो यह आसानी से ठीक हो सकती हैं।
हमें अपने शरीर के बदलते एक्टिविटिज पर भी नजर रखना चाहिए। ताकि शरीर में किसी भी लक्षण को उभरने के साथ उन्हें खत्म किया जा सके। इसके अलावा, अपने आपको हेल्दी रखने के लिए बेहतर खानपान और एक्सरसाइज को अपने डेली रूटीन में शामिल करना चाहिए।

ऐसे में आप अपने डाईट में सहजन या मोरिंगा को भी शामिल कर सकते हैं। दरअसल, सहजन कई औषधीय गुणों से भरा होता है। सहजन के सेवन से पुरुषों में कई ऐसे अंदरूनी रोग हैं। जो होने से पहले ही रोक देते हैं जबकि, अगर ऐसे रोग हैं तो उन्हें जल्दी इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।
वैसे तो काफी सारे लोगो को पता सहजन के बारे में लेकीन जिनको नहीं पता उनको बता दें। सहजन, मोरिंगा और ड्रमस्टिक ये सभी नाम एक ही वृक्ष के हैं सहजन में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें कई पोषक तत्व जैसे-कैल्शियम, पोटेशियम, कॉपर, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक जैसे खनिज पाए जाते हैं। जबकि विटामिन ए, के, बीटा-कैरोटीन, विटामिन बी, विटामिन सी, डी और ई जैसे विटामिन भी मौजूद हैं।
सहजन पुरुषों के लिए कितना फायदेमंद है। आज के इस ख़ास आर्टिकल में जानने वाले हैं।
सहजन प्रोस्टेट हेल्थ को बेहतर करता है।
सहजन के बीज और पत्तियों में सल्फर युक्त यौगिक पाए जाते हैं। जिन्हें ग्लूकोसाइनोलेट्स कहा जाता है। जिसमें एंटीकैंसर गुण होते हैं ,एक रिसर्च के अनुसार सहजन के बीजों में मौजूद ग्लूकोसाइनोलेट्स पुरुषों के प्रोस्टेट कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकता है। साथ ही यह भी पता चला है कि मोरिंगा सॉफ्ट प्रोस्टेट हाइपरप्लासिया को रोकने में मदद करता है। यह स्थिति आम तौर पर पुरुषों में उम्र के अनुसार बढ़ती है जो पेशाब करना मुश्किल बना देती है। यह प्रोस्टेट के वजन को कम करता है।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है।
दोस्तों टाइप 2 डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है जो तब होती है जब आपका शरीर पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं करता है या अच्छे से इसका उपयोग नहीं कर पाता है। इंसुलिन आपके पंक्रियज द्वारा निर्मित एक हार्मोन है जो खाने के बाद ब्लड शुगर के लेवल को कम करता है। लेकिन,जब इंसुलिन का उत्पादन नहीं होता तो ब्लड शुगर में वृद्धि होने लगती है। पुरुषों में डायबिटीज होने का प्रतिशत अधिक है ऐसे में सहजन फायदेमंद हो सकता है। सहजन की पत्तियों का चूर्ण टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों में भोजन के बाद होने वाले ब्लड शुगर के लेवल में वृद्धि को कम कर सकता है।

इरेक्टाइल डिसफंक्शन को कम कर सकता है।
वैज्ञानिको ने माना है कि सहजन इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या को कम करता है। पुरुषों में स्तंभन दोष याने Postal defect एक गंभीर समस्या है। जिसके बारे चर्चा नहीं होती है। जबकि इसका इलाज संभव है दरअसल, एक अध्ययन में मोरिंगा के बीज और पत्ती के अर्क को स्वस्थ चूहों में शिश्न के रक्त प्रवाह में सुधार और डायबिटीज वाले लोगों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन को कम करने के लिए दिखाया गया है। मानव अध्ययन की अनुपस्थिति में, यह अभी ज्ञात नही है कि क्या सहजन पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन का प्रबंधन करने में मदद कर सकता है।
पुरुषों में सेक्स क्षमता को बढ़ाता है।
प्रजनन क्षमता को इंप्रूव करने के लिए सहजन फायदेमंद होता है। मोरिंगा की पत्तियां और बीज एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं। सहजन का सेवन सेक्स पावर बढ़ाने में मदद करता है। पुरुषों में यह शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने और स्पर्म को गाढ़ा करने में हेल्प करता है।