Blood Pressure.:- दोस्तो आज में आपको एक ऐसी बीमारी के बारे में बताने जा रहा हूँ। जो हमारे देश में लगभग 7 में से एक व्यक्ति को है। आज के बैड लाइफ स्टाइल की वजह से ये बीमारी तेजी से उभरकर सामने आई है और मै जिस बीमारी की बात कर रहा हूँ वो है। ब्लड प्रेशर जी हाँ दोस्तो लगभग 20 करोड़ भारतीयों को अपने चपेट में ले चूका है।
हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन को कम करने के लिए क्या करना चाहिए।
हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन एक तरह का साइलेंट किलर माना जाता है। कई लोग इस बीमारी को गंभीरता से नहीं लेते हैं। लेकिन ये शरीर को कई तरीकों से नुकसान पहुंचा सकता है। यहाँ अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करके इस बीमारी से लड़ा जा सकता है।

आप अपने लाइफ स्टाइल को लेकर जितना लापरवाह रहेंगे। खासकर डाइट को लेकर ये आपके लिए उतना नुकसानदायक है। भलाई इसी में है कि अपने आहार में हेल्दी डाइट को शामिल करे।
चलिए जानते है कौन से हैं वो चीज ..
लहसुन
लहसुन को ब्लड प्रेशर कंट्रोल का एक बेहतरीन स्रोत माना जाता है। ये शरीर में कॉलेस्ट्रॉरल के लेवल को नियंत्रण में रखना। इम्युनिटी को सुधारना, बालों की देखभाल व स्किन को भी फायदा पहुंचाता है। लहसुन को पका कर खाने में कोई बड़ा नुकसान नहीं है। लेकिन इस कारण इसके कुछ आवश्यक गुण खत्म हो जाते हैं।

आप, लहसुन को काट कर उसे सीधे पानी के साथ खा सकते हैं। लेकिन अगर आपको इसे कच्चा खाना पंसद नहीं है तो आप इसे अपने फूड में मिलाकर इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इस काटने के बाद थोड़ी देर रख देने से यह हवा में मौजूद ऑक्सिजन से भी मिल जाता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है।
अनार
अनार में बहुत ही मजबूत एंटी औक्सीडेंटस होते हैं और एंटीइन्फ्लेमेटरी कम्पौंड्स मौजूद होते हैं। जो आपके ब्लड प्रेशर को तेजी से कम करता है। आपके गुड कोलेस्ट्राल को बढ़ाते हैं बेड कोलेस्ट्राल को घटाते हैं और आपके नसों में जो प्लेग जमा हो गए हैं। नसों में जो ब्लोकेज पैदा करने वाले प्लेग जमा हो गए हैं। कोलेस्ट्राल की वजह से फैट की वजह से उन्हें कम करते हैं। अगर आप रोज 1 कप अनार का जूस भी रोज पीते हैं तो आपके ब्लड प्रेशर में तेजी से सुधार आयेगा।
केला
केले में बहुत कम मात्रा में सोडियम होता है। जो की हाई ब्लडप्रेशर में बिलकुल भी वर्जित है और पोटेशियम बहुत ज्यादा होता है। जितना ज्यादा पोटेशियम आप खायेंगे उतना ही ज्यादा सोडियम यूरिन के थ्रू शरीर के बाहर निकालेगा। यानि जितना ज्यादा पोटेशियम आपके शरीर में जायेगा।
उतना ज्यादा सोडियम आपके शरीर से बाहर निकलेगा तो ब्लडप्रेशर को कम करने का तरीका है कि आप अपने शरीर से सोडियम की मात्रा कम करें और ये केला बखूबी कर सकता है। 100 ग्राम केले में 358 मिलीग्राम पोटेशियम होता है। इतना इनफ है आपके शरीर में बढे हुए सोडियम के स्तर को कम करने के लिए।

बीट (चुकंदर)
बीट में नाइट्रेट नामक तत्व प्रचुर मात्रा में होता है जो आपके नसों को जो आपके ब्लड रेसल्स को चौड़ा करने में सक्षम होता है। रिलैक्स करने में सक्षम होता है और जिसके कारण आपका ब्लडप्रेशर नार्मल होता है। इसलिए बीट को अपने आहार में शामिल करें सलाद के फोम में या तो बीट का जूस बनाकर उसका सेवन करें। ये आपके ब्लडप्रेशर को तेजी से कम करेगा।
आंवला
आंवला हाई ब्लड प्रेशर ही नहीं कई बीमारियों को शरीर से दूर रखने में मदद करता है। आप पानी में आधा चम्मच आंवले का पाउडर मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसे शहद के साथ मिलाकर भी खाया जा सकता है। दरअसल, शहद शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। आंवले का इस्तेमाल सुबह खाली पेट किया जाना चाहिए। आप आंवले के जूस को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
दोस्तो वैसी सब्जियां जिनमे पोटेशियम अच्छी मात्रा में होती है। वो भी खाने से आपका ब्लडप्रेशर बहुत ही अच्छी तरह से कम होता है और ऐसी ही एक सब्जी है।
पालक
पालक में पोटेशियम फोलेट और मग्निशियम होता है और ये तीनो तत्व ऐसे हैं। जो आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में सक्षम हैं। इसीलिए आप पालक को अपने खान पान में शामिल कारें तो आपके ब्लडप्रेशर को अच्छी तरह से कम करेगा।