Naval Oiling Therapy: नाभि में 2 बूंद तेल डालते ही खुल गई 72 हजार नस नाडिया मिला 100 रोगों से छुटकारा Nabhi Amrit Oil
दोस्तों क्या आपको मालूम है कि बेली बटन यानी नाभि पर तेल लगाने से कितने फायदे होते हैं? आयुर्वेद की किताब अष्टांग हृद्यम नाभि में तेल लगाने के फायदों के बारे में बताया गया है नाभि हमारे बॉडी की सभी एक्टिविटीज को कण्ट्रोल करती है इसीलिए नाभि पर तेल लगाने से बॉडी को कई तरह के हेल्थ बेनिफिट मिलता है
रोज़ाना रात को सोने से पहले नाभि पर तेल लगाने से स्किन से जुड़ी परेशानियां खत्म होती हैं. साथ ही ये आम जिंदगी में होने वाली हेल्थ परेशानियों से भी राहत दिलाता है
जी हां दोस्तों नाभि हमारे शरीर का वो चमत्कारिक बिंदु है जिसकी मदद से कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है
अगर आपका नाभि चक्र स्वस्थ नहीं है तो चेहरे का नेचुरल ग्लो चला जाता है और दाग स्पोट, पिगमेंटेशन,आखों में रूखापन कब्ज जैसी प्रॉब्लम होने लगती है आयुर्वेद के अनुसार नाभि में तेल लगाने से जोड़ों में दर्द.. सर्दी जुखाम.. एलर्जी स्किन और बालों से रिलेटेड प्रोब्लम्स से छुटकारा मिलता है
इसके लिए आपको करना ये है जब आप रात को सोने जाएँ गुनगुने तेल की 5 से 7 बूंदें नाभि में डाल दें और इसे लगभग 5 से 10 मिनट ऐसे ही रहने दें, कुछ तेल नाभि के अंदर ओब्जोर्व हो जाएगा फिर बाकी तेल को हल्के हाथों से मसाज कर नाभि के चारों और फैला लें
अगर आप नाभि में बदल-बदल कर तेल लगाएंगे तो आपको हैल्थ बेनिफिट होंगे साथ ही ब्यूटी से जुड़े भी कई फायदे मिलेंगे आइये जानते हैं वो कौन से तेल हैं जिसे आप नाभि में लगाने हैं
अगर आप अपनी नाभि में नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं तो……
इससे आपकी इम्युनिटी मजबूत होती है,आप पहले से ज्यादा एनेरजेटिक महसूस करते हैं, बालों का गिरना बंद हो जायेगा, बाल मजबूत होंगे, बालों का रूखापन दूर होकर सिल्की होने लगेगी, आखों से रिलेटेड प्रोब्लम, जैसे कम दिखाई देना, पानी आना, आखों में जलन दूर होगी तो सोने से पहले तीन से चार बुँदे नारियल तेल नाभि में जरूर डालें त्वचा और बालों में चमक आने लगेगी साथ ही आंखों की समस्या भी दूर होगी
पेट में जब भी दर्द महसूस हो, तो नाभि में तेल लगाए, दर्द से काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा। पेट पर तेल फ़ूड पोइसिनिंग, अपच और दस्त जैसे पेट कि समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है। आप अदरक और पुदीना के तेल को सरसों के तेल के साथ मिलाकर अपनी नाभि के ऊपर लगाएं इससे भी पेट दर्द दूर होता है
जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए अरंडी का तेल डालें …
रोजाना सोने से पहले नाभि पर 3 से 7 बूंदें अरंडी के तेल की डालें और उसके आसपास फैलाकर हल्के हाथ से मसाज करें, इससे जोड़ों का दर्द दूर होगा, शरीर में लचक बरकरार रहेगी
दोस्तो अगर आप अपने नाभि में 5 से 7 बूंद बादाम आयल और घी डालकर सोते हैं तो यह प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है, यह आपके शरीर को हेल्दी रखने के साथ पुरुषों के शुक्राणु को भी स्वस्थ रखते हैं, साथ ही इससे महिलाओं की प्रजनन क्षमता बढती है
नीम का तेल चेहरे के पिम्पल को दूर करने के लिए …..
अधिकतर लोग चेहरे पर बार-बार पिंपल्स होने की समस्या से परेशान रहते है पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए रोजाना नीम के तेल की 3-7 बूंदें नाभि में डालें कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा,
चेहरे पर निखार और ग्लो लाने के बादाम बादाम का तेल-…
चेहरे पर ग्लो नहीं है..चेहरे को निखारना चाहते हैं, चेहरे पे असमय बुढापा झुरियां, फिने लाइन्स आ गई है तो रोजाना सोने से पहले नाभि पर बादाम रोगन का तेल लगाएं। इससे स्किन ग्लोइंग, सॉफ्ट होगी..धीरे धीरे झुरियां भी मिट जाएगी। इस तेल में विटामिन ई की काफी मात्रा होती है जिससे आंखें और ब्रेन दोनों हैल्दी रहते हैं।
एड़ियों होंठ ड्राई स्किन को मुलायम करने के लिए सरसों का तेल- ….
लगभग हर घर में सरसों के तेल का इस्तेमाल होता है, इसे अगर आप नाभि में लगाएंगे तो आपकी एड़ियों का खुरदरापन दूर होगा, होंठ मुलायम होंगे और अगर स्किन ड्राई है तो उससे भी राहत मिलेगी
इसके अलावा आप अगर अपने चेहरे के पिगमेंटेशन से परेशान हैं तो त्वचा के दाग धब्बो को ठीक करने के लिए नाभि में निम्बू का तेल या नीम का तेल लगाएं, निम्बू का रस नहीं
मोटापा व जोड़ों के दर्द को दूर करने के जैतून का तेल-…
अगर आप मोटापे या जोड़ों के दर्द से परेशान है तो रात को सोने से पहले नाभि पर जैतून का तेल लगाकर मसाज करें, ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपको मोटापे और जोड़ों के दर्द से राहत मिलती दिखेगी
सर्दियों में कुछ लोग खांसी-जुकाम जैसी प्रॉब्लम में जकड़े रहते हैं अगर आप आसानी से इस समस्या से राहत पाना चाहते है तो नाभि पर अल्कोहल लगाएं, याद रखें इसकी आपको सिर्फ 2 से 3 बूंदें ही डालनी है
स्किन बहुत ही खुरदरी या हार्ड है तो नहाने के बाद नाभि पर देसी घी लगाएं, इससे स्किन मुलायम होगी और त्वचा पर ग्लो भी आएगा
