Emraan Hashmi.:- आप किसिंग ब्वॉय के रूप में जानते हैं। जिनकी अधिकतर मूवीज रोमांटिक रही है। और जिनमें इनके किसिंग सीन ज्यादा रही है। लेकिन इस बार उन्होंने अपने इस किरदार को तोड़ दिया है। इमरान हाशमी दमदार कम बैक करने वाले हैं।
टाइगर 3 का ट्रेलर आपने देखा ही होगा टाइगर 3 में इमरान हाश्मी तोड़ फोड़ करने वाले है। हाथ पैर से नहीं अपने दिमाग से.. इस ट्रेलर में हाश्मी साहब को एक विलन के रूप में दिखाया गया है। जो की काफी इन्त्तेरेस्टिंग है अगर इनके लुक्स की बात की जाये तो टाइगर 3 में इनका अवतार आग लगाने वाला है। अबतक जनता इन्हें सीरियल किस्सर रोमांटिक एक्टर के रूप में जानती थी। लेकिन इस बार निगेटिव अवतार में देख जनता सरप्राइज हो गई है। लोगों के इस रूप में कम बैक करने की उम्मीद नहीं थी।
वेल अब तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा की इमरान हाश्मी का कैरेक्टर कितना दमदार है। पर्सोनाली मुझे लगता है विलन के किरदार में इमरान हाश्मी टाइगर और पठान को ज़बरदस्त टक्कर देने वाले हैं। आपको क्या लगता है कमेंट कर जरुर बताना।
चलिए जानते है हाश्मी साहब की अबतक की कहानी, इन्होने कैरिएर की शुरुवात कैसे की थी..
इमरान हाशमी का जन्म हुआ था 24 मार्च 1989 को मुंबई महाराष्ट्र में, इमरान के पिता सैय्यद अनवर एक बिजनेसमेन हैं। लेकिन उन्हौने 1968 में एक फिल्म में एक्टिंग कर रखी है उस फिल्म का नाम है। बहारों की मंजिल इस फिल्म के बाद में इमरान के पिता ने किसी और फिल्म में काम नही किया और वो एक बिजनेसमेन बन गये। इमरान की माँ एक हाउस वाइफ हैं। इमरान के दादा पाकिस्तान से बिलोंग करते थे और आजादी के समय वो भारत में आकर बस गये थे। इसके अलावा इमरान की दादी एक एक्ट्रेस रह चुकी है।
1950 के दशक में उन्हौने कई बड़ी फिल्मो में काम किया था। इमरान की दादी की बहन जिनका नाम था सिरिन मोहम्मद अली जो महेश भट्ट और मुकेश भट्ट की मा थी। यानि इमरान के फादर और महेश भट्ट मौसेरे भाई हैं। इस हिसाब से इमरान और महेश चाचा भतीजा लगते हैं। इसके अलावा अगर फ़िल्मी दुनिया की बात की जाये तो मोहित सूरी भी इमरान का कजिन लगता है। पूजा भट्ट, आलिया भट्ट और राहुल भट्ट ये सारे इमरान के कजन लगते हैं।
इमरान की स्कूलिंग मुंबई शहर से ही हुयी थी। स्कूलिंग ख़तम करने के बाद में इमरान ने मुंबई यूनिवर्सिटी से अपने ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की अपनी बेचलर डिग्री पूरी करने के बाद इमरान ने अपने चाचा महेश भट्ट से फिल्मो में काम करने की इच्छा जताई। महेश भट्ट ने इमरान को अपनी फिल्म राज में असिस्टेंट डायरेक्टर रख लिया ताकि इमरान फिल्म की बारीकियां सीख सके।
राज फिल्म के बाद में साल 2003 में इमरान को पहला ब्रेक मिला। इमरान की पहली फिल्म थी फूटपाथ जो की विक्रम भट्ट की मूवी थी। हालाँकि फूटपाथ में लीड रोल आफताब शिवदासानी का था । लेकिन इमरान हाशमी का रोल भी काफी इम्पोर्टेंट था। हालाँकि ये फिल्म तो फलाफ हो गयी थी लेकिन फिल्म में इमरान की एक्टिंग की काफी ज्यादा तारीफ हुयी थी।
इसके बाद साल 2004 में आई फिल्म मर्डर, मर्डर के न सिर्फ गाने बल्कि फिल्म भी एक बड़ी हिट साबित हुयी। इस फिल्म के अंदर इमरान ने मल्लिका शेरावत को इतने किस किये की इन्हें सीरियल किसर कहा जाने लगा। हालाँकि इसके बाद आई दो फिल्मे लगातार फलाफ साबित हुयी। लेकिन इमरान ने उसमे भी किसिंग सिन दिए जिससे इमरान की किसर बॉय वाली इमेज बनती चली गयी।
साल 2005 में आई फिल्म आशिक बनाया आपने एक बार फिर बड़ी सुपरहिट साबित हुयी थी। ओरिस फिल्म के बाद इमरान एक रोमांटिक हीरो के रूप में फेमस हो गया। इमरान के फिल्मो के गाने लोगों को काफी पसंद आते थे और यही कारण था। की इमरान लोगो की नजर में एका अलग जगह बनाता चला गया। इसके बाद इमरान ने जितने भी फिल्मे की सभी में स्टोरी हो न हो लेकिन इसके किसिंग सीन्स जरूर होते थे। शुरू के तीन चार साल तो इमरान के काफी अच्छे रहे। लेकिन उसके बाद इमरान को लोगों ने पूरी तरह से नकार दिया।
साल 2008 और 2009 के बाद इमरान को अपनी गलती का अहसास हुआ और अपनी चाचा के फिल्मो से अलग बाहर की बैनर की फिल्मो में काम करने की ज्यादा तवज्जो दी। लेकिन ये बात महेश भट्ट को ज्यादा पसंद नही आती है। क्योंकि महेश भट्ट का मानना था की इमरान को जो स्टार बनाया था। वो भट्ट ब्रदर्स ने बनाया था और इस हिसाब से इमरान पर पहला हक भट्ट ब्रदर्स का होना चाहिए।
इसी बात पर इमरान हाशमी की अपने चाचा महेश भट्ट से अनबन हो गयी। अब इमरान हाशमी बाहर के फिल्म मेकर्स के साथ में फिल्म करने को पूरी तरह से तैयार थे। लेकिन प्रोब्लम ये थी की इमरान की एक इमेज बनी हुयी थी। रोमांटिक किसर बॉय की यही इमेज उसकी सबसे बड़ी प्रोब्लम बन गयी थी। फिल्म मेकर्स जो भी फिल्मो के ऑफर लेकर आ रहे थे। वो सारे रोमांटिक फिल्मो के ही ऑफर थे। जिससे दर्शक पूरी तरह से उब चुके थे।
इसके बाद इमरान की फिल्मे लगातार फ्लाफ होती चली गयी। ऊँगली, राजा नटवर लाल, मिस्टर एक्स, अजहर, राज रीबूट, एक थी डायन, ये ऐसी फिल्मे थी। जो लगातार फ्लाफ साबित हुयी थी लेकिन टाइगर 3 के साथ इमरान हाश्मी ने कॉम बैक किया।
इमरान की पर्सनल लाइफ की बात की जाये तो फिल्म आशिक बनाया। आपने के दौरान इमरान का नाम किसी एक्ट्रेस के साथ में जुड़ा। हालाँकि इमरान उस समय मेरिड था। लेकीन उसका एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर शुरू हो गया था इमरान का नाम जुड़ा एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के साथ। इन दोनों के अफेयर की खबरे एक समय मिडिया में काफी ज्यादा आ रही थी। लेकिंन लगभग एक साल के बाद इन दोनों का ब्रेकअप हो गया।
इन दोनों का ब्रेकअप होने के बाद इमरान की लाइफ में आई। गीता बसरा, गीता बसरा प्रजेंट में क्रिकेटर हरभजन सिंह की वाइफ है। दरअसल साल 2007 में इमरान और गीता बसरा ने फिल्म दी ट्रेन में एक साथ काम किया था। गीता बसरा और इमरान लगभग एक साल तक रिलेशन में रहे और इसके बाद अलग हो गये।
इमरान की शादी की बात की जाये तो इमरान की शादी साल 2006 में हुयी थी। इमरान की वाइफ का नाम है परवीन साहनी जो की इमरान की लांग टाइम गर्ल फ्रेंड थी। इन दोनो का एक बेटा है।
2015 के बाद में इमरान का करियर पूरी तरह से फ्लाफ हो गया था। उसे फिल्मे मिलनी बंद होती जा रही थी। लेकिन तभी इमरान के बेटे को कैंसर हो गया जो की मुश्किल से 7 -8 साल का था। इमरान अपने बेटे का इलाज कराने विदेश चला गया और उसने एक डेढ़ साल के लिए फिल्मो से ब्रेक ले लिया था बेटे के ठीक होने बाद।
इमरान ने फिर से फिल्मो में कमबेक किया फिल्म Why Cheat India से, लेकिन यह एक फ्लाफ मूवी साबित हुयी इसके बाद आई। मुंबई सागा, द बॉडी, चेहरे लेकिन ये सब फिल्मे भी फ्लाफ साबित हुयी। इमरान का करियर लीड एक्टर के तौर पर अब पूरी तरह से ख़त्म होता जा रहा है। इमरान अब सिर्फ सपोर्टिंग रोल में दिखाई देने लगा है।
इमरान एक अच्छा एक्टर है इसमें कोई शक नही है। वैसे भी बॉलीवुड में सबसे बुरी बात ये है की यहाँ एक्टर को एक इमेज में टाप कास्ट कर देंगे। और बाद उसे बदनाम करेंगे।
इमरान की अय्याशीयों से अलग उसकी एक्टिंग की बात की जाये तो उसकी एक्टिंग काफी अच्छी है। लेकिन बॉलीवुड में उसकी एक्टिंग को अभी तक बाहर नही लाया जा सका है। इमरान आज भी जिन फिल्मो को साइन कर रहा है। वो भी उसके पहले के इमेज को देखते हुए ही मिल रही है। यानी उसे रोमांटिक इमेज वाले रोल मिलते हैं। उसे अलग या उससे बेहतर रोल दिए ही नही जाते है।
एक समय ऐसा था जब इसी इमेज को बनाने के लिए इमरान ने अपनी पीआर टीम खड़ी की थी। और उस पर पैसे बरसाए थे और ये समय है। जब ये रोमांटिक किसर बॉय वाली इमेज से अलग उसे कोई रोल मिल ही नही रहा है। जो रोल मिल रहा है उसे दर्शक देखने को तैयार नही हैं।