Eating 2 cloves before sleeping at night has these amazing benefits.:-दोस्तों एक जमाना था जब भारतीय खाना या भारतीय रीती रिवाजों को दुसरे देश के लोगो द्वारा मजाक उड़ाया जाता था। लेकिन आज जो परिस्थिति पूरे विश्व में बनी हुयी है। उसको देखकर चाहते व न चाहते हुए मजबूरन इंडियंस के लाइफ स्टाइल को फॉलो करना पड़ रहा है जैसे नमस्ते करना हो या शव को जलाना हो।
खासकर यहाँ के स्पाईसी खाने को लेकर विदेशियों द्वारा मजाक उड़ाया जाता था। आपको पता होना चाहिए कि हमारे यहाँ के किचन में जितने भी मसाले होते है। वो बेवजह नहीं होते। हर मसाले के अन्दर कोई न कोई क्वालिटी होता ही है।
आयुर्वेद की किताब अष्टांग हृद्यम जो कि आज से हजारों साल पहले वाग्भट ऋषि जी के द्वारा लिखी गयी थी। इसमे इन सबका विस्तार से वर्णन है। जितने भी मसाले हम इस्तेमाल करते हैं। वो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। और आज इसका फायदा कहीं न कहीं लोगों को मिल रहा है।
आज में आपको इन्ही मसालों में से एक के बारे में विस्तार से बताऊंगा कि यह शरीर को कितना फायदा करता है। जिस चीज की में बात कर रहा हूँ वो है।लोंग। भले ही यह दिखने में छोटा दिखता है। लेकिन इसके इतने बेहतरीन फायदे हैं कि आप सोच भी नहीं सकते।
चलिए जानते हैं इनके फायदों के बारे में…
दोस्तों लोंग में फाइबर भारी मात्रा में होता है। अगर आप रात को सोते समय दो लोंग खाकर एक ग्लास गुनगुना पानी पी लेते हैं। तो दोस्तों पेट में होने वाले दर्द, गैस एसिडिटी की समस्या, कब्ज को जड़ से ख़तम करता है।
लौंग खासकर पुरुषों के लिए आजकल के नौजवानों के लिए लोंग से बेहतर कोई चीज हो ही नहीं सकती। अंदरूनी शारीरिक कमजोरी को दूर करने में मदद करता है।
दोस्तों रोज सुबह खाली पेट या रात को सोते समय दो लोंग चबा चबाकर हलके गुनगुने पानी के साथ खाए। या फिर 1 ग्लास दूध में डालकर अच्छे से पका लीजिये। फिर थोडा ठंडा होने पर उसे पी जाएँ। जब आप ऐसा करेंगे दोस्तों आप सोच भी नहीं सकते इसके फायदों को देखकर।
बहुत से लोग मेरिज लाइफ से दुखी रहते हैं। जब उनका जल्दी स्खलन हो जाता है तो ऐसे में लोंग बहुत फायदा करता है। इसके सेवन से आप लम्बे समय तक साथी के साथ सेक्स सम्बन्ध बना सकते हैं। लौंग पुरुषों में टेस्टोस्टेरान बढ़ाने में भी सहायक होते हैं।
रिसर्च के अनुसार बहुत ही कम मात्रा में लौंग का नियमित सेवन पुरुषों की यौन क्षमता में वृद्धि कर सकता है। स्पर्म जिनका पतला हो गया है लोंग खाने से गाढ़ा हो जाता है। मतलब आपके अन्दर जितनी भी शारीरिक कमजोरियां है वो दूर हो जाती है।
इसके अलावा जिनको साँस सम्बन्धी समस्या रहती है। उनके लिए लोंग का सेवन करना फायदेमंद होता है। क्योंकि लोंग के अन्दर ऐसे तत्व होते है। जो काफ को बहार निकालने का काम करते हैं जिससे गला साफ हो जाता है। साथ ही यह सर्दी खांसी जुकाम में भी बहुत फायदा करता है। लौंग में मौजूद एंटी-फंगल गुण निमोनिया और अन्य संक्रमणों से बचाता है।
दोस्तों अगर आप जोड़ों के दर्द, कमर के दर्द, घुटनों या मांसपेशियों में दर्द से परेशांन है या हड्डियों से कट कट कि आवाज आती है तो आपको लोंग के ओइल के बारे में बताने जा रहा हूँ। जिसे आपको दर्द होने वाले जगह पर लगा के हलके मालिश करने हैं। अगर आप इसका रोजाना इस्तेमाल करते हैं तो एक से दो महीने के अन्दर भयंकर से भयंकर आर्थराइटिस को जोड़ों के दर्द कमर दर्द, घुटनों का दर्द जड़ से ख़तम हो जायेगा।
इसके लिए आपको क्या करना है दो लोंग कि कली ले लेनी है। उसको पीस लेना है और साथ में सरसों के तेल 10 मिलीलीटर, आधा चम्मच हल्दी डालकर पका लेना है। दोस्तों इन सबको धीमी आंच में पकाना है और इसे तब तक पकाना है जब तक उसकी मात्रा आधा न हो जाये।
आपको या आपके घर के किसी भी सदस्य को दांतों में होने वाले दर्द से परेशांन हैं। तो या दांतों में कीड़े लग गए हैं तो ऐसे में लोंग का इस्तेमाल कर सकते हो। लौंग में कई एसिड और आवश्यक तेल होते हैं।
इसके लिए आप क्या करें रुई में थोडा सा लोंग तेल ले लें। और जिस भी दांतों में दर्द हो रहा है या मसूड़ों पर इसे लगाकर रख दें। 5 से दस मिनट में इससे आपको आराम मिलने लगेगा।
दोस्तों जिन लोगों को बार-बार सामान्य सर्दी या बुखार होती है उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता या इम्युनिटी में कमी हो सकती है। लेकिन लौंग इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, क्योंकि लौंग में बहुत से एंटीऑक्सीडेंट मौजूद रहते हैं। जो इन्फेक्शन और बैक्टीरियाज के विकास को रोकने में सहायक होते हैं।
दोस्तों लोंग चेहरे के मुंहासों, ब्लैकहेड्स या व्हाइटहेड्स से भी छुटकारा दिलाता है। इसके लिए आपको करना क्या जो आप अपनी स्किन के अनुसार जिस भी फेसपैक का इस्तेमाल करते हों। उसमें थोड़ा-सा लौंग का तेल मिला लें और उसे हफ्ते में दो बार चेहरे पर लगाएं। कुछ ही दिनों में चेहरा मुहांसों रहित और चमकदार हो जाएगा।