By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Climax NewsClimax NewsClimax News
  • Home
  • बॉलीवुड
  • अजब-गजब
  • साउथ सिनेमा
  • भोजपुरी
  • टेलीविज़न
  • बायोग्राफी
  • बॉक्स ऑफिस
Search
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise
© 2024 Climax News. Ganifilms. All Rights Reserved.
Reading: चिटियो का घर पर आना शुभ है या अशुभ| ants to come to your house. Vashtu tips
Share
Notification Show More
Aa
Climax NewsClimax News
Aa
Search
  • Categories
    • बॉलीवुड
    • अजब-गजब
    • साउथ सिनेमा
    • भोजपुरी
    • टेलीविज़न
    • बायोग्राफी
    • बॉक्स ऑफिस
Follow US
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise
© 2023 Climax News. Ganifilms. All Rights Reserved.
एस्ट्रोलॉजी एवं वास्तु टिप्सस्वास्थ्य

चिटियो का घर पर आना शुभ है या अशुभ| ants to come to your house. Vashtu tips

चींटिया घर पर आने से माँ लक्ष्मी देती है 3 संकेत दुर्लक्ष नहीं करना चाहिए |

Jyoti Gupta
Jyoti Gupta
Share
ants to come to your house.
SHARE

Ants to come to your house:दोस्तों प्राचीन समय से ही कई प्रकार के जीव-जंतुओं के द्वारा मिलने वाले संकेतों को महत्व दिया जाता है। शास्त्रों के अनुसार घर पर आने वाले प्रत्येक पशु-पक्षी का विशेष महत्व होता है।

Contents
चीटियाँवास्तु शास्त्रज्योतिष शास्त्रकाली चीटियाँशगुन शास्त्रलाल चीटियाँ

यदि घर में सकारात्मक ऊर्जा भरपूर मात्रा में हो तो हमें कुछ जीव जंतुओं के माध्यम से इसका पता चलता है। लेकिन यदि नकारात्मक ऊर्जा अधिक हो तो कुछ जीव जंतु हमारे घर में बसेरा बना लेते हैं। जिसका नकारात्मक प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है।

इन पशु-पक्षियों के घर पर आने से हमें कई प्रकार के महत्वपूर्ण संकेत प्राप्त होते हैं। ये संकेत हमारे भविष्य से जुड़े हो सकते हैं। ये संकेत हमारे जीवन में आने वाली शुभ और अशुभ परिस्थितियों से हमें अवगत कराते हैं। घर में जीव जंतुओं का आना सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करता है। कुछ जीव जंतु नकारात्मक ऊर्जा की तरफ आकर्षित होते हैं तो वही कुछ जीव जंतु सकारात्मक ऊर्जा की तरफ आकर्षित होते हैं।

यदि घर में सकारात्मक ऊर्जा भरपूर मात्रा में हो तो हमें कुछ जीव जंतुओं के माध्यम से इसका पता चलता है। लेकिन यदि नकारात्मक ऊर्जा अधिक हो तो कुछ जीव जंतु हमारे घर में बसेरा बना लेते हैं। जिसका नकारात्मक प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है।इसीलिए घर में आने वाले प्रत्येक जीव-जंतु पर हमें अवश्य ध्यान देना चाहिए। अगर आप अपने घर को हमेशा स्वच्छ रखते हैं, तो अशुभ जीव-जंतु आपके घर में प्रवेश नहीं करते हैं। इन्हीं में से एक जीव के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसका घर पर आना बहुत ही शुभ माना जाता है।

चीटियाँ

चीटियों को हिंदू धर्म के प्राचीन पुराणों में बहुत ही अधिक महत्व दिया गया है। अन्य साधारण कीट बहुत कम समय में ही मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं। किन्तु चीटियाँ तीस वर्ष तक जीवित रह सकती है। चीटियों के अंदर अद्भुत शक्ति होती है। वे अपने वजन से दस गुना अधिक वजन उठा सकती है।  चीटियाँ अपने आसपास के वातावरण में मौजूद हर प्रकार की ऊर्जा को महसूस कर सकती है। इसी कारण से ये किसी भी स्थान पर जाने से पहले उस स्थान पर मौजूद ऊर्जा के बारे में पता करती है।

आपने देखा होगा कि चींटियाँ समूह में काम करती है। चींटियों से हम ये बात सिख सकते हैं। की एक साथ मिलकर काम करने से बड़े से बड़े कार्य को सिद्ध किया जा सकता है। चींटियों में पहाड़ को भी खोदने की क्षमता होती है। इसीलिए चींटियों को कोई साधारण जीव समझना नहीं चाहिए। चीटियों के अंदर ऐसी बहुत सी विशेषताएँ होती है जो मनुष्य के पास नहीं होती है। शास्त्रों में चीटियों को अत्यंत शुभ माना जाता है।

ant

चीटियों का संबंध एक तरफ भगवान विष्णु से है। तो दूसरी ओर काली चीटियों का संबंध शनि देव से भी है। चीटियाँ माँ लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय होती है। शास्त्रों के अनुसार अगर घर के अंदर चीटियाँ निकलती है तो ये आपके जीवन में होने वाली किसी शुभ या अशुभ संकेत देती है, जिसे हमें कभी नजर अंदाज नहीं करना चाहिए।

चीटियों का घर में निकलना हम साधारण सी बात समझ कर कई बार उसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन आपको बता दें कि चीटियाँ भविष्य के बारे में बहुत महत्वपूर्ण संकेत देती हैं। चीटियाँ वातावरण में होने वाले सूक्ष्म बदलाव को महसूस करती हैं। क्योंकि ईश्वर ने उन्हें उसी तरह से बनाया है। चीटियाँ आने वाली विपत्तियों के बारे में पहले ही जान लेती हैं। अथवा जिस स्थान पर देवी देवताओं का आगमन होने वाला होता है, या फिर कोई शुभ घटना घटने वाली होती है। तो यह बात चीटियाँ पहले ही जान लेती है।

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र में भी चीटियों को महत्व दिया गया है। अगर लगातार घर में चीटियां निकलती है, तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में कुछ अलग होने वाला है। लाल अथवा काले रंग की चीटियों का घर पर निकलना भी अलग अलग संकेत देता है। चीटियों का घर में घूमना एक अलौकिक घटना है। इसे सामान्य घटना समझ कर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Black ant egg

चीटियाँ दीवार पर ऊपर जा रही है, अथवा नीचे जा रही है। चींटियाँ पानी पी रही है अथवा भोजन इकट्ठा कर रही है। इन सभी घटनाओं से विशेष संकेत मिलते है। ज्योतिष शास्त्र में भी चीटियों का महत्वपूर्ण स्थान है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चीटियों से धन की प्राप्ति तथा धन के खर्च से जुड़े कई प्रकार के संकेत मिलते है। इसी के साथ ही ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि चीटियों से जुड़े कुछ उपाय किए जाए तो माँ लक्ष्मी और भगवान विष्णु प्रसन्न होते है और उस व्यक्ति को सुख समृद्धि तथा ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

सबसे महत्वपूर्ण बात जान लें कि हमें चीटियों को कभी नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए, कुछ लोग चीटियों को पैर से रौंद देते हैं, अथवा किसी चीजों से कुचल देते हैं, लेकिन ऐसा करना बहुत ही अशुभ माना गया है, चीटियों को नुकसान पहुंचाकर हम अपने भाग्य को भी नष्ट कर डालते हैं, इसीलिए आप चीटियों से जुड़ी ये महत्वपूर्ण जानकारी और संकेत अवश्य जान लें और ऐसे वह कौन से उपाय हैं, जिन्हें करने से हमें धन की प्राप्ति होती है

ज्योतिष शास्त्र

काली चीटियाँ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काली चीटियों का घर पर आना बहुत ही शुभ संकेत माना गया है, अगर आपके घर में काले रंग की चीटियाँ वास करती है, तो यह आपके परिवार के लोगों के व्यवहार को भी दर्शाता है। आपके घर में ऐसे लोग रहते हैं, जो परोपकार करने वाले और सभी पर दया करने वाले हैं। काली चीटियों का घर पर निकलना ये दर्शाता है कि आपके घर में सुख ऐश्वर्य आने वाला है।

Ants

शगुन शास्त्र

शगुन शास्त्र के अनुसार अगर चावल के डिब्बे से अथवा बर्तन से काली चीटियाँ निकलती हुई दिखाई दे तो यह शुभ संकेत है। यह धन में वृद्धि होने का संकेत माना जाता है। चावल को हिन्दू धर्म में बहुत ही शुभ माना जाता है। इनका उपयोग प्रत्येक पूजा में किया जाता है। यदि चावल के डिब्बे से चींटियाँ निकलती हुई दिखाई दे तो धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं।

अगर काली चीटियाँ आपके घर में एक गोल घेरा बनाकर घूम रही है, तो समझ लेना चाहिए कि आपके घर में माँ लक्ष्मी का आगमन हो चुका है। आपके घर की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा। आपको कहीं से बहुत अधिक धन की प्राप्ति हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काली चीटियों को अन्न खिलाना बहुत शुभ होता है। अगर आपके घर में सोने की चीजों के पास से काली चीटियाँ निकलती है तो यह धन प्राप्ति का संकेत है। आपके संचित धन में वृद्धि होगी।

अगर आपके घर में छत से चीटियाँ निकलती है तो आपको धन संपत्ति तथा भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति होगी। घर में अगर चीटियाँ दीवार पर ऊपर जाती हुई दिखाई दे तो आप विकास और प्रगति करेंगे।और यदि चीटियाँ नीचे की तरफ जाती हुई दिखाई देती है तो आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

अगर काली चीटियाँ उत्तर दिशा की तरफ से आती हुई दिखाई देती है तो शुभ संकेत समझना चाहिए। इससे धन में वृद्दि होती है।

यदि चींटियाँ दक्षिण दिशा की तरफ जाती हुई दिखाई दे तो इसे अशुभ संकेत समझना चाहिए।

यदि पूर्व दिशा से चींटियाँ आती हुई दिखाई देती है तो आपके जीवन में सकारात्मकता बढ़ने का संकेत है।

यदि पश्चिम दिशा से चीटियाँ आती हुई दिखाई दे तो आपकी यात्रा का योग बन सकता है।

लाल चीटियाँ

लाल चीटियों का घर में आना अशुभ माना जाता है। शास्त्रों की माने तो भविष्य में होने वाली उलझन वाद विवाद या धन के खर्च होने के संकेत होते है। लेकिन लाल चीटी मुँह में अंडा लेकर घर से जाए तो ये अच्छे संकेत के रूप में देखा जाता है। चीटियों को खाने के लिए खाद्य पदार्थ डालना चाहिए। अगर चीटियाँ आपके घर में भूखी रहेंगी तो यह भी अशुभ संकेत माने जाते हैं।

Red Ants with eggs

अगर आप लाल चीटियों से परेशान हैं, तो उन्हें कुचल कर मारना नहीं चाहिए। बल्कि उन्हें घर से भगाने के लिए दालचीनी अथवा लौंग उस स्थान पर रख सकते हैं। हिन्दू धर्म में किसी भी जीव को मारना पाप माना गया है। चींटियों को मारने से घर में दुर्भाग्य आता है, देवी लक्ष्मी रूठ कर चली जाती हैं, इसीलिए घर में निकलने वाली चीटियों को कभी मरना नहीं चाहिए ।

Red Ant

तो दोस्तों इस प्रकार से चीटियों के घर पर आने से विविध प्रकार के संकेत मिलते हैं। उम्मीद है यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। इस आर्टिकल को लाइक ज़रूर करें और कमेंट में जय माँ लक्ष्मी अवश्य लिखें। साथ ही इस पेज को फॉलो करना ना भूलें। आप सभी का धन्यवाद।

You Might Also Like

सोंफ मिश्री खाने के फायदे || Benefits of eating fennel sugar candy.||

सुबह कच्चा पपीता खाने के फायदे || Benefits of eating raw papaya .||

दूध और सोंफ के फायदे || BENEFITS OF MILK AND FENNEL.||

चिलगोजा खाने के फायदे || benefits of eating pine nuts.||

गोंद के फायदे || Benefits of gum. ||

TAGGED: Ants, Ants to come to your house?, Black ants, jyotishastra, puran, Red Ants, VASHTUSHASTRA, Vastu tips

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article घर में इस जगह रख दे 2 मोर पंख घर पैसों से भरा रहेगा | MOR PANKH, Vashtu Tips
Next Article अच्छा वक्त आने से पहले मिलते है हमे ये 7 संकेत | We get these 7 signs before good times come.
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सोंफ मिश्री खाने के फायदे || Benefits of eating fennel sugar candy.||
स्वास्थ्य June 16, 2025
सुबह कच्चा पपीता खाने के फायदे || Benefits of eating raw papaya .||
स्वास्थ्य June 15, 2025
दूध और सोंफ के फायदे || BENEFITS OF MILK AND FENNEL.||
स्वास्थ्य June 14, 2025
चिलगोजा खाने के फायदे || benefits of eating pine nuts.||
स्वास्थ्य June 13, 2025
Climax NewsClimax News
Follow US
© 2024 Climax News. Ganifilms. All Rights Reserved.
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?