By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Climax NewsClimax NewsClimax News
  • Home
  • बॉलीवुड
  • अजब-गजब
  • साउथ सिनेमा
  • भोजपुरी
  • टेलीविज़न
  • बायोग्राफी
  • बॉक्स ऑफिस
Search
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise
© 2024 Climax News. Ganifilms. All Rights Reserved.
Reading: Suniel Shetty की यह सच्चाई 90% लोग नहीं जानते, Sunny deol, Akshay और Govinda जैसे स्टार को दिया काम
Share
Notification Show More
Aa
Climax NewsClimax News
Aa
Search
  • Categories
    • बॉलीवुड
    • अजब-गजब
    • साउथ सिनेमा
    • भोजपुरी
    • टेलीविज़न
    • बायोग्राफी
    • बॉक्स ऑफिस
Follow US
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise
© 2023 Climax News. Ganifilms. All Rights Reserved.
बायोग्राफीबॉलीवुड

Suniel Shetty की यह सच्चाई 90% लोग नहीं जानते, Sunny deol, Akshay और Govinda जैसे स्टार को दिया काम

आज हम बात करेंगे Suniel Shetty की लाइफ से जुड़ी वो बाते जिसे आपने शायद ही सुनी होगी....

Amit Gupta
Amit Gupta
Share
Suniel Shetty की यह सच्चाई 90% लोग नहीं जानते, Sunny deol, Akshay और Govinda जैसे स्टार को दिया काम
SHARE

Suniel Shetty: आज हम बात करेंगे एक ऐसे एक्टर की जिसने बॉलीवुड में बॉडी बिल्डिंग का ट्रेंड स्टार्ट किया, जिसकी बॉडी, पर्सनालिटी देखकर बाकी एक्टर्स इंस्पायर हुए और उनके नक़्शेकदम पर चलते हुए आज बड़ा मुकाम हासिल कर चुके हैं। जिस एक्टर की हम बात कर रहे हैं भले ही उनकी बॉडी स्ट्रोंग है लेकिन उनका दिल बहुत सॉफ्ट है,ये ज्यादा बोलते नही है लेकिन इन्हें कोई छेड़े तो छोड़ते भी नही है। ये जब इंडस्ट्री में आये तो बॉलीवुड ने इन्हें हीरो मानने से इंकार कर दिया, इनकी एक्टिंग को एक्सप्रेशन लेस बताया गया, लेकिन आज 32 साल जब ये इंडस्ट्री में गुजार चुके हैं तो आज इन्हें लोग अन्ना याने बड़ा भाई कहकर बुलाते हैं। जी हाँ दोस्तों हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के एक्टर, प्रोड्यूसर और एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन सुनील शेट्टी की।

Contents
शुरुआती जीवनफ़िल्मी सफ़रबिज़नसनिजी जीवनविडियो देखें:-
सुनील सेट्टी

आज हम बात करेंगे सुनिल शेट्टी की लाइफ से जुड़ी वो बाते जिसे आपने शायद ही सुनी होगी। इस आर्टिकल का विडियो आप देखने चाहते हैं तो विडियो इस आर्टिकल के निचे है:-

शुरुआती जीवन

सुनील शेट्टी का जन्म 11 अगस्त 1961 को मुल्की, मंगलोर में हुआ, इन्हौने अपनी स्कूलिंग मुंबई के पाम बीच स्कूल से कम्प्लीट की और इसके बाद इन्हौने होटेल मेनेजमेट का कोर्स किया, क्यूंकि इनके पिता रेस्टोरेंट का बिजनेस चलाते थे और आगे जाकर ये रेस्टोरेंट बिजनेस ही सँभालने वाले थे, इसलिए उन्हौने होटेल मेनेजमेंट की पढाई की।

सुनील शेट्टी और उनकी बहने

फ़िल्मी सफ़र

स्कूल के समय से ही सुनील शेट्टी को क्रिकेट का बहुत ज्यादा शौक था और वो इस फिल्ड में जाना चाहते थे, मेन टार्गेट उनका यही था की वो एक क्रिकेटर बनेंगे लेकिन एज ए क्रिकेटर वो नेशनल लेवल जा नही पाए इसलिए क्रिकेट को बस एक शौक बनाकर ही रख दिया। इसके बाद वो अपने पिता का बिजनेस सँभालने में मशगुल हो गये। सुनील शेट्टी की फिल्म इंडस्ट्री में काफी दोस्ती थी, फिल्म मेकर राजिव रॉय उनके आलरेडी दोस्त थे और एक उनके दोस्त थे शब्बीर बोक्सवाला, वो लोग जब भी सुनील शेट्टी से मिलते थे और उन्हें देखते थे तो वो उन्हें यही कहते थे कि यार तुम एक्टिंग कर सकते हो, उन्हें सुनील शेट्टी के अंदर वो बात नजर आती थी…एक्टर वाली, इसलिए वो दोनों हर समय सुनील शेट्टी को एक्टिंग के लिए सजेस्ट किया करते। तब सुनील शेट्टी को राजीव रॉय और शब्बीर बोक्सवाला ने मिलवाया जेपी सिंघल से जो की बॉलीवुड में अपने फोटोशूट को लेकर बहुत ज्यादा मशहूर थे, और तब सुनील शेट्टी ने जेपी सिंघल के साथ अपना फोटो शूट करवाया। जेपी सिंघल अक्सर अपने स्टूडियो में नए नए अपकमिंग एक्टर्स की फोटो लगाकर रखते थे और वहां पर इंडस्ट्री के लोगों का काफी आना जाना था, तभी जेपी सिंघल के स्टूडियो पर एक बार दीपक आनंद गये और उन्हौने सुनील शेट्टी की वो पिक्चर्स देखी, जिसके बाद उन्हौने सुनील शेट्टी को ऑफर की फिल्म बलवान, ये फिल्म जब रिलीज हुयी तो यह फिल्म तो हिट साबित हुयी, लेकिन सुनील शेट्टी को इंडस्ट्री ने प्यार से नही अपनाया। इस फिल्म के बाद सुनील शेट्टी की एक्टिंग को रोबोटिक कहा गया, एक्सप्रेशन लेस बताया गया, साथ ही उनकी डायलोग डिलीवरी और उनकी वौइस की बेस का भी मजाक बनाया गया, याने की इस इंडस्ट्री ने सुनील शेट्टी को ठीक से एक्सेप्ट नही किया था। सुनील शेट्टी जो रेस्टोरेंट का बिजनेस कर रहे थे, उसको छोड़कर इस इंडस्ट्री में आये थे और इस इंडस्ट्री में आकर उन्हें पहला झटका ये लगा, लोगों ने यहाँ तक कह दिया था की जब होटेल का बिजेनेस संभाल रहे थे तो फिर बॉलीवुड में क्यूँ आये, तुम उसी के लिए बने हो।

बलवान फिल्म का पोस्टर

इसके बाद साल 1993 में सुनील शेट्टी नजर आये वक़्त हमारा है में और इसमें फिल्म में वो नजर आये अक्षय कुमार के साथ जो खुद भी बॉलीवुड में नये थे, इन दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया, इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया।

वक़्त हमारा है फिल्म का पोस्टर

इसी के साथ अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने कुछ और फिल्मे भी साइन कर ली जिसमे से एक थी मोहरा और ये फिल्म भी सुपर हिट साबित हुयी। लेकिन इस फिल्म के आते आते सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार के रिश्तों में कुछ कड़वाहट आ गयी थी, इसलिए उन्हौने कुछ एक फिल्मे साथ में साइन कर ली थी जो आगे जाकर रिलीज हुयी। इसके बाद कुछ समय तक इन दोनों ने साथ में काम नही किया था। एक रिपोर्ट् के अनुसार एक फिल्म में अक्षय कुमार ने सुनील शेट्टी का रोल कटवा दिया था इसलिए इन दोनों के बीच प्रोब्लम आ गयी थी, लेकिन जब सुनील शेट्टी से इस बारे में इंटरव्यू में पूछा गया तो उन्हौने बताया की ऐसा कुछ नही है बस अक्षय के मेनेजर ने हम दोनों के बीच में प्रोब्लम करवा दी थी।

मोहरा फिल्म का पोस्टर

साल 1994 सुनील शेट्टी के लिए बहुत अच्छा साबित हुआ, दिलवाले, अंत, गोपी किशन और मोहरा ये सभी फिल्मे लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया, बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुयी और अब तक सुनील शेट्टी ने अपने लिए एक ऑडियंस बना ली थी। जी हाँ सुनील शेट्टी की अपकमिंग फिल्मे अनाउंस हो रही थी वैसे ही उस फिल्म को तभी से डिस्ट्रीब्युटर मिलने लग गया था। एक तरफ जहाँ सुनील शेट्टी की डिमांड बढ़ रही थी वही इंडस्ट्री वाले उनका पीछा नही छोड़ रहे थे। जिस वक़्त मोहरा फिल्म बनायीं जा रही थी उस समय अनिल कपूर को पता चला की मोहरा फिल्म में सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार को लिया जा रहा है, तब अनिल कपूर ने सुनील शेट्टी को टारगेट बनाया और सुनील और अक्षय दोनों के लिए कहा की इंडस्ट्री में क्या एक्टर्स मर गये हैं जो राजीव राय इन दोनों 50% एक्टर को लेकर फिल्म बना रहे हैं।

दिलवाले फिल्म का पोस्टर

साल 1995 सुनील शेट्टी के लिए अच्छा साबित नही हुआ, इनकी बेक टू बेक फिल्मे फ्लॉप हुयी और इसके बाद सुनील शेट्टी एक बार फिर से टफ टाइम देख रहे थे, सुनील शेट्टी ने खुद बताया की यह टाइम उनके लिए बहुत बुरा था। इतनी फ्लॉप होने के बावजूद इंडस्ट्री ने उन्हें ऐसे ट्रीट किया जैसे उन्हें इस इंडस्ट्री में कोई जानता ही नही था, हालात ये हो गये थे की सुनील शेट्टी को फाइल तब ऑफर होती थी जब वो फिल्म कोई बड़ा स्टार करने से मना कर देता था, जैसे की शाहरुख़, सलमान, अक्षय, अजय या फिर गोविंदा। सुनील शेट्टी ने खुद बताया की इस दौरान टूटकर डिप्रेस होकर बैठने के बजाय खुद पर काम करना शुरू कर दिया,उन्हौने अपनी एक्टिंग स्किल्स पर काम करना शुरू किया, डांसिंग जिसके लिए उन्हें कृटीसाइज किया गया था उन्हौने डांस सिखा उसके बाद उन्हौने अपनी स्पीच वोईस क्वालिटी और डायलोग डिलीवरी पर काम किया और जब इन सभी चीजों में सुनील शेट्टी खुद कॉंफिडेंट हो गये तब जाकर उन्होंने नयी फिल्मे साइन करना शुरू कर दिया।

सुनील शेट्टी

अब जब ठोकर खाकर सुनील शेट्टी उठ रहे थे वो वाकई में काबिले तारीफ था। उन्हौने अपनी एक एक फिल्म से फ्रूफ कर दिया की हाँ उनके अंदर कुछ है तभी ये इस इंडस्ट्री में हैं। 1996 में सुनील शेट्टी की फिल्म आई शस्त्र इस फिल्म का गाना था ‘क्या अदा क्या जलवे तेरे पारो’ इस गाने में सुनील शेट्टी को देखकर ये कंफ़र्म हो गया था की वाकई में सुनील शेट्टी डांस कर सकते हैं, जिस डांस के लिए अब तक उनका मजाक उड़ाया जा रहा था इस गाने से उन्हौने फ्रूफ कर दिया था की वो डांस भी अच्छा करते है। और इसी फिल्म का एक और गाना सुंदरा सुंदरा वो भी बहुत पापुलर हुआ था, इसके बाद आई थी फिल्म रक्षक और इस फिल्म के गाने भी बहुत पापुलर हुए थे।

रक्षक फिल्म का पोस्टर

इस फिल्म से एक छोटा सा किस्सा जुड़ा है जिस कारण बॉलीवुड कि एक बड़ी एक्ट्रेस सुनील शेट्टी को अपना बेस्ट फ्रेंड और ऐसा कहती है की सुनील शेट्टी मेरे ओफ्फिशियल बॉय फ्रेंड है, जी हाँ ये एक्ट्रेस है रवीना टंडन। आप सोच भी नही सकते की रवीना टंडन को सुनील शेट्टी ने इस इंडस्ट्री से गायब होने से बचाया था। वो अपना फ़िल्मी करियर छोड़कर जा रही थी, जिस वक़्त रवीना टंडन अक्षय कुमार को डेट कर रही थी तब अक्षय से शादी करने के लिए उन्हौने बॉलीवुड से अपना पेक अप करने का मन बना लिया था, इन्फेक्ट दो साल तक उन्हौने कोई फिल्मे भी साइन नही की थी, लेकीन बाद में अक्षय कुमार ने उन्हें धोखा देकर छोड़ दिया, और रवीना फिर से बॉलीवुड में अपना कमबैक करना चाहती थी, लेकिन यहाँ कम्पीटीशन बढ़ गया था दुसरे एक्ट्रेसेस पापुलर हो रही थी तब रवीना टंडन को एक स्ट्रोंग कमबेक चाहिए था और वो कंमबेक रवीना को दिया सुनील शेट्टी ने वो भी सुपरहिट सोंग शहर की लड़की के साथ, फिल्म थी रक्षक। इस बात के लिए रवीना रंडन ने खुद आनरिकॉर्ड जाकर सुनील शेट्टी को थैंक यू कहा था,और तब धीरे धीरे इंडस्ट्री को सुनील शेट्टी की दूसरी साइड देखने को मिली।

शहर की लड़की गाने का सिन

सुनील शेट्टी को इंडस्ट्री में भले ही किसी ने मदद नही की हो लेकिन सुनील शेट्टी ने लोगों की यहा पर मदद की है और ऐसे लोगों की जो आलरेडी इंडस्ट्री में अपना बेकअप रखते हैं जो आलरेडी इंडस्ट्री किड्स थे जैसे की रवीना टंडन और यह कारण है की सुनील शेट्टी को ज्यादातर लोग अन्ना कहते हैं, अन्ना याने की बड़ा भाई जो सबसे प्रोटेक्ट करता है, सुनील शेट्टी अब ज्यादा दमदार रोल कर रहे थे, वो हमें बड़ी फिल्मो में नजर आ रहे थे जैसे की बोर्डर और हुतूतू।

बॉर्डर फिल्म में सुनील शेट्टी

1997 और 1998 के दौरान सुनील शेट्टी का नाम एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के साथ काफी जोड़ा गया लेकिन सुनील शेट्टी इन सभी बातों को नकारते हुए वो कहते हैं की क्यूंकि वो उस दौरान सोनाली के साथ कुछ ज्यादा ही फिल्मे कर रहे थे इसलिए लोगों ने उनका नाम सोनाली के साथ जोड़ना शुरू कर दिया, वो सोनाली को एक बेस्ट फ्रेंड मानते हैं और जिस मग्जिन ने यह खबर उड़ाई उनको तो सुनील शेट्टीने मारने तक की धमकी दे दी थी।

सुनील शेट्टी और सोनाली बेंद्रे

साल 2000 सुनील शेट्टी के लिए काफी अच्छा साल रहा, वर्ष 2000 में सुनील शेट्टी हमें नजर आये फिल्म हेराफेरी में और इस फिल्म से सुनील शेट्टी का एक अलग साइड नजर आया, कॉमेडी वाला साइड, सुनील शेट्टी सीरियस रह के भी कॉमेडी कर सकते हैं, उन्हें कोमेडी का सेन्स है और इसी साल आई एक और फिल्म जिसने सुनील शेट्टी को एक्शन हीरो के अलावा एक नई इमेज दी सीरियस हीरो की, उस हीरों की जो किसी के लड़की के प्यार में पागल भी हो सकता है, दीवाना भी हो सकता है, ये फिल्म थी धड़कन।

धड़कन फिल्म का पोस्टर

लेकिन अब जब सिनेमा ने उन्हें सीरियस लेना शुरू कर दिया था तब सुनील शेट्टी भी अपने करियर को लेकर बहुत सीरियस हो गये थे और उन्हौने डिसाइड कर दिया था की वो ऐसे ही फिल्मे नही करेंगे जो की एवरेज परफॉर्म करें। वो बड़ी फिल्मो में काम करेंगे, रोल भले ही छोटा हो लेकिन दमदार होना चाहिए और इस टाईम तक ऐसा भी हो गया था की फिल्मो के बजट बढ़ गये थे। तब सुनील शेट्टी की मार्किट प्राइज इतनी ज्यादा नही थी की वो इतने बड़े बजट की फिल्म खुद अकेले अपने कन्धों पर केरी करे, इसलिए बड़ी फिल्मो में छोटे रोल करना शुरू किया, और इसके साथ ही उन्हौने फोकस करना शुरू कर दिया फिल्म प्रोडक्शन पर। उन्हौने अपनी एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी स्टार्ट की जिसका नाम था ‘पॉपकोर्न मोशन पिक्चर्स लिमिटेड’ और पहली उन्हौने फिल्म बनायीं अपने फेवरेट हीरो को लेकर जी हाँ वो सनी देओल के बहुत बड़े फैन हैं और उन्हौने अपनी इस पहली फिल्म में सनी देओल को ही लिया, ये फिल्म थी ‘खेल।

खेल फिल्म का पोस्टर

इसके बाद एक और फिल्म आई ‘रक्त, 2006 में सुनील शेट्टी ने एक फिल्म बनाई जिस फिल्म से उन्हौने एक बहुत बड़े सुपर स्टार को कमबैक करने के लिए हेल्प की थी, ये फिल्म थी भागमभाग, सुनील शेट्टी जिस वक़्त इस फिल्म पर काम कर रहे थे उसी टाइम गोविंदा फिल्मो में कमबेक कर रहे थे, पोलिटिक्स छोड़ने के मन बना लिया था और तब उन्हें एक स्ट्रोंग कमबैक चाहिए था और यहाँ पर सुनील शेट्टी उसी जोनर की फिल्म बना रहे थे जिसके लिए गोविंदा जाने जाते हैं याने की कॉमेडी, तब गोविंदा ने सुनील शेट्टी से इस फिल्म में रोल माँगा, सुनील शेट्टी ने एक मिनट में गोविंदा को वो रोल दे दिया था जो रोल वो खुद करना चाहते थे और इस फिल्म से गोविंदा को फायदा भी हुआ, जी हाँ इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया।

भागमभाग फिल्म का पोस्टर

एक टाइम पर जिस सुनील शेट्टी को ये इंडस्ट्री रोल तब ऑफर किया करती थी जब बड़े स्टार्स उस फिल्म को रिजेक्ट करते थे तब जाकर वो रोल सुनील शेट्टी को ऑफर होता था और आज सुनील शेट्टी उन एक्टर्स को अपनी फिल्म में काम दे रहे हैं। जैसे-जैसे इंडस्ट्री में सुनील शेट्टी के अच्छे कामो की बात फैलने लगी वैसे-वैसे इंडस्ट्री ने उन्हें अन्ना कहना शुरू कर दिया था,अन्ना याने बड़ा भाई जो सबका ध्यान रखता है और वाकई में सुनील शेट्टी ने इंडस्ट्री में काफी लोगों की मदद की है। सुनील शेट्टी इंडस्ट्री में कई बड़े स्टार्स के साथ एक अच्छी बांड शेयर करते है। सुनील शेट्टी और संजय दत्त में भी बहुत गहरी दोस्ती है। धीरे-धीरे सुनील शेट्टी ने इस इंडस्ट्री में और इस इंडस्ट्री के बाहर अपनी जड़ें इतनी फैला दी की वो किसी दुसरे पर डीपेडेट नही रहे की कोई उन्हें रोल ऑफर करें।

सुनील शेट्टी और संजय दत्त

बिज़नस

सुनील शेट्टी बहुत अच्छे अभिनेता तो हैं ही साथ ही वो एक बहुत अच्छे बिजनेसमेन भी हैं। इंडस्ट्री में आने से पहले ही सुनील शेट्टी बिजनेस किया करते थे, उनका रेस्टोरेंट है साथ-साथ उनका बुटिक भी है, सुनील शेट्टी की मुंबई में मीसचीफ बार, और लिटिल इडली नाम से रेस्तरों और क्लब है साथ ही उन्हौने फिटर नाम के एक जिम में भी इन्वेस्ट किया है, सुनील शेट्टी ने इंटीरियर डेकोरेशन में भी इन्वेस्ट किया है, उनकी ब्रांड है आवर्स हाउस जिसे संभालती हैं उनकी वाइफ माना शेट्टी।

सुनील शेट्टी

निजी जीवन

सुनील शेट्टी बाहर से जितने स्ट्रोंग हैं उतने ही वो अंदर से इमोशनल हैं। यही कारण है की जिस लड़की से उन्हौने प्यार किया उसके लिए इंतज़ार उन्हौने 9 सालों तक किया, जी हाँ माना मुस्लिम है और सुनील शेट्टी उसे प्यार करते थे, लेकिन रिलिजन की वजह से सुनील शेट्टी के पेरेंट्स इस रिश्ते से खुश नही थे। लेकिन सुनिल शेट्टी भी किसी और से शादी नही करना चाहते थे और अपने पेरेंट्स के खिलाफ भी नही जाना चाहते थे। इसलिए उन्हौने कहीं शादी नही की। फाइनली 9 सालों बाद सुनील शेट्टी के पेरेंट्स को उनकी बात माननी ही पड़ी और आखिर में उन्हौने माना के साथ शादी की। इनके दो बच्चे है अथिया और अहान शेट्टी, दोनो ने बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है, अथिया शेट्टी हांल ही में क्रिकेटर के एल राहुल से शादी की है।

सुनील शेट्टी का परिवार

सुनील शेट्टी ने लाइफ में जो जो चाहा वो वो उन्हौने किया है, उन्हौने बिजनेस किया है, उन्हौने एक्टिंग की है, उन्हौने एक्शन किया है, उन्हौने फिल्म प्रोड्यूस किया है और रहा सपना उनके क्रिकेट का तो ये क्रिकेट का सपना उनका तब पूरा हुआ जब वो सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में मुंबई हिरोज के कॅप्टन बने।

सुनील शेट्टी

इस स्टोरी से हमें यह शिक्षा मिलती है अगर इन्सान के पास जज्बा हो, काम करने की दृढ इच्छा शक्ति हो तो कोई भी काम मुश्लिल नही होता, देर से ही सही मंजिल आखिर मिल ही जाती है। क्यूंकि सुनील शेट्टी के साथ भी ऐसा ही हुआ, उन्हें इंडस्ट्री ने शुरुआत में बुरी तरीके से रिजेक्ट कर दिया था लेकिन सुनील शेट्टी ने कभी हार नही मानी लगातार काम करते गये, आखिर में बॉलीवुड ने इन्हें एक्सेप्ट कर लिया। आज इंडस्ट्री इन्हें अन्ना याने बड़ा भाई कहकर बुलाती है।

सुनील सेट्टी आपको कैसे लगते हैं, कमेंट करके जरुर बताएं। धन्यवाद्

विडियो देखें:-

You Might Also Like

बॉलीवुड की वो अभिनेत्रियाँ जिन्होंने पैसों के लिए शादी की| 7 Bollywood actresses who married for money

Hit and Flop Brothers in Bollywood | difference between the property…

इन मुस्लिम हीरोइनों ने हिंदू अभिनेताओं को बनाया अपना जीवन साथी | These Muslim heroines made Hindu actors their life partners

THE ROCK की 10 सबसे महंगी चीजें, कीमत जानकर उड़ जायेंगे होश THE ROCK’s 10 most expensive things, you will be shocked to know their price

इमरान हाशमी की हकीकत कैसे केरियर बर्बाद किया? क्यों हुआ फ्लॉप? How did Emraan Hashmi’s reality ruin his career? Why did he flop?. ||

TAGGED: biography, Govinda, Suniel Shetty, Sunny deol

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Amit Gupta
Follow:
अमित गुप्ता पिछले 12 वर्षों से मीडिया फिल्ड में कार्यरत हैंl उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत फिल्म प्रोडक्शन असिस्टेंट के रूप में की थी और बहुत ही जल्द उन्होंने डिजिटल मीडिया में काम करना आरंभ कर दिया। जहां तक हॉबीज की बात है तो अमित घूमने-फिरने और मौज-मस्ती करने की शौकीन हैं, उन्हें फैमिली के साथ आउटिंग करना बहुत पसंद है। इसके अलावा म्यूजिक और रीडिंग का भी उन्हें क्रेज है। फिलहाल वे अपने Youtube चैनल और ब्लॉग पे काम करते हैंl
Previous Article Vivah film एक्ट्रेस Amrita Rao बॉलीवुड से कहाँ गायब हो गई / Amrita Rao की चौकाने वाली सच्चाई
Next Article इसलिए Bollywood से गायब हो गई Jividha Sharma / Yeh Dil Aashiqanaa
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सोंफ मिश्री खाने के फायदे || Benefits of eating fennel sugar candy.||
स्वास्थ्य June 16, 2025
सुबह कच्चा पपीता खाने के फायदे || Benefits of eating raw papaya .||
स्वास्थ्य June 15, 2025
दूध और सोंफ के फायदे || BENEFITS OF MILK AND FENNEL.||
स्वास्थ्य June 14, 2025
चिलगोजा खाने के फायदे || benefits of eating pine nuts.||
स्वास्थ्य June 13, 2025
Climax NewsClimax News
Follow US
© 2024 Climax News. Ganifilms. All Rights Reserved.
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?